उज्जैन। भीषण गर्मी के बीच महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए...
उज्जैन। भीषण गर्मी के बीच महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर समिति ने विशेष “हीट प्रूफ पाथ-वे” तैयार कराया है। इस पाथ-वे पर सोलर रिफ्लेक्टिव पेंट लगाया गया है, जिससे जमीन का तापमान कम रहेगा और श्रद्धालुओं को गर्म फर्श से राहत मिलेगी।
एक लाख श्रद्धालु रोज पहुंचते हैं
मंदिर में रोजाना एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। गर्मी के कारण दर्शन मार्ग की जमीन काफी तपने लगी थी, जिससे नंगे पैर चलने वाले भक्तों को परेशानी हो रही थी। इसी समस्या को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने यह नई व्यवस्था लागू की है।
सूर्य की गर्मी को परावर्तित करता कर देता है
मंदिर समिति के अनुसार, पाथ-वे पर लगाए गए सोलर रिफ्लेक्टिव पेंट की खासियत यह है कि यह सूर्य की गर्मी को काफी हद तक परावर्तित करता है। इससे फर्श कम गर्म होता है और श्रद्धालुओं के पैरों को जलन नहीं होती। इसके साथ ही दर्शन मार्ग पर शेड और अन्य सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं, ताकि भक्तों को गर्मी में राहत मिल सके।
तेज धूप और गर्म जमीन में नई व्यवस्था देगी राहत
श्रद्धालुओं ने मंदिर समिति की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि तेज धूप और गर्म जमीन के बीच यह व्यवस्था काफी राहत देने वाली साबित होगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/suvendu-adhikari-sworn-in-as-west-bengal-cm-at-historic-brigade-parade-ground/203049