प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नशे के लिए मां से मारपीट, बेटा गिरफ्तार

सिंगरौली में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को पीटा, बाल पकड़कर घसीटा; आरोपी गिरफ्तार

सिंगरौली के जियावन क्षेत्र में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर 29 वर्षीय युवक अपनी 58 वर्षीय मां से मारपीट और दुर्व्यवहार करने पर गिरफ्तार हुआ।

सिंगरौली में नशे के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने मां को पीटा बाल पकड़कर घसीटा आरोपी गिरफ्तार

Son Arrested in Singrauli for Allegedly Assaulting Mother Over Money for Drugs |

​सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। जिले से रिश्तों को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है। जियावन थाना क्षेत्र के जगहत गांव में नशे की लत में अंधे एक बेटे ने चंद रुपयों के लिए अपनी 58 वर्षीय वृद्ध माँ के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है।

​पैसे न देने पर माँ को लाठी से पीटा, बाल पकड़कर घसीटा

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता सुबरन सिंह चौहान ने चौकी कुंदवार (थाना जियावन) में शिकायत दर्ज कराई कि उनका छोटा बेटा अजय कुमार सिंह चंदेल उर्फ मनीष (29 वर्ष) शराब, गांजा और कोरेक्स जैसे घातक नशों का आदी है। 20 अगस्त की दोपहर करीब 3 बजे आरोपी ने नशा करने के लिए अपनी माँ से रुपयों की मांग की।

maa के साथ हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट

​माँ ने जब पैसे देने में असमर्थता जताई, तो आरोपी आग बबूला हो गया। उसने वृद्धा के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी और हाथ-मुक्कों से बेरहमी से मारपीट की और बाल पकड़कर घसीटा। जब पिता चच्चू सिंह और भाभी सुधा सिंह ने बीच-बचाव किया, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकला।

​त्वरित कार्रवाई और आपराधिक इतिहास

​एसपी षियाज़ के.एम. के निर्देशन और एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धारा 296(a), 119(1), 351(3) BNS के तहत अपराध दर्ज किया। थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शेष नारायण दुबे की टीम (प्र.आर. बंश लाल प्रजापति और आर. लोकेन्द्र सिंह) ने घेराबंदी कर आरोपी मनीष को धर दबोचा।

आरोपी इलाके का शातिर और आदतन अपराधी

​पुलिस जांच में सामने आया कि पकड़ा गया आरोपी इलाके का शातिर और आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ जियावन थाने में मारपीट, बलवा, तोड़फोड़ और धमकी देने के पूर्व से 5 मामले दर्ज हैं। इस नई घटना के साथ उस पर मुकदमों की संख्या 6 हो गई है। न्यायालय ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे जिला जेल पचौर भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंः अमेठी में नहर किनारे 24 वर्षीय युवक का शव मिला, चेहरे पर ज्वलनशील पदार्थ डालने की आशंका

Related to this topic: