शहडोल। जिले के अमलाई थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी है। यहाँ एक युवक...
शहडोल में कलयुगी बेटे ने मां का गला घोंटा, हत्या के बाद दोस्तों के साथ ढाबे पर खाया खाना
|
शहडोल। जिले के अवर्षीय मां, कुसुम बाई कोरी, कीमलाई थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना घटी है। यहाँ एक युवक ने मामूली विवाद पर अपनी 56 वर्षीय मां का गला घोंटकर हत्या कर दी। यह घटना सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात की है। बताया जा रहा है कि मां-बेटे के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी।
विवाद इतना बढ़ा कि आवेश में आकर बेटे ने मां का गला घोंट दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी बेटा सामान्य बना रहा। वह घर से निकलकर सीधे एक ढाबे पर खाना खाने पहुँच गया।
कैसे खुला हत्या का राज?
हैरानी की बात यह है कि ढाबे पर खाना खाते समय आरोपी अपने दोस्तों से शव को ठिकाने लगाने की योजना पर चर्चा कर रहा था। दोस्तों को जब इस बात का अहसास हुआ कि मामला गंभीर है तो घटना की जानकारी सामने आई।
पुलिस कर रही है मामले में पूछताछ
अमलाई थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मृतका कुसुम बाई कोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इलाके में इस घटना के बाद से ही दहशत और मातम का माहौल है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/nuclear-arms-control-agreement-between-america-and-russia-ends/132101