धार। जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव (सरदारपुर तहसील) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक...
धार। जिले के गोंदीखेड़ा चारण गांव (सरदारपुर तहसील) में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ रहने की चाह में अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। यह मामला स्थानीय व्यवसायी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या से जुड़ा है। शुरुआती जांच में इसे लूटपाट की घटना दिखाने की कोशिश की गई थी।
जांच में चौकाने वाला मामला सामने आया
पुलिस को प्रियंका के बयानों में विरोधाभास नजर आया, जिसके बाद सख्ती से पूछताछ की गई। जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आया। प्रियंका का अपने एक परिचित (सुरेंद्र) के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह अपने पति को रास्ते से हटाकर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। पति की हत्या की सीजिश को अंजाम देने के लिए आरोपियों को 1 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी।
लूट का नाटक रचा
पुलिस को गुमराह करने के लिए गहने और नकदी करीब 3.5 लाख रुपये गायब होने का नाटक रचा गया ताकि मामला डकैती का लगे। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए साजिश का पर्दाफाश किया और आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/congress-releases-list-of-candidates-for-west-bengal-assembly-elections/152818