सोपोर पुलिस ने शनिवार को आतंकवाद से जुड़े एक दशक से भी अधिक पुराने मामले में घोषित अपराधी की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है।
कश्मीर (जम्मू और कश्मीर)। सोपोर पुलिस ने शनिवार को आतंकवाद से जुड़े एक दशक से भी अधिक पुराने मामले में घोषित अपराधी की अचल संपत्ति को जब्त कर लिया है। आरोपी की पहचान रशीदुद्दीन कुरैशी के रूप में हुई है। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़ा हुआ है। ये हथियार औक गोला बारूद चलाने की ट्रेनिंग के लिए अवैध तरीके से पाकिस्तान-अधिकृत कश्मीर (PoK) गया था।
हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आरोपी की संपत्ति कुर्क
पुलिस विज्ञप्ति के मुताबिक आरोपी वर्तमान में पाकिस्तान के हिजबुल मुजाहिदीन आतंकी नेटवर्क के लिए काम कर रहा था। पुलिस ने राजस्व विभाग के सहयोग से आरोपी की लाश्देज नादिहाल स्थित 2 कनाल जमीन को कुर्क किया है। कुर्क किए गए इस जमीन की कीमत लाखों में है। पुलिस ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि यह लंबे समय से कानूनी कार्रवाई से बचने की कोशिश कर रहा था, ऐसे में पुलिस ने न्यायालय ने उसे CrPC की धारा 88 के तहत 'घोषित अपराधी' घोषित कर दिया था।
लगातार जारी है पुलिस की कार्रवाई
यह पूरी प्रक्रिया सभी जरूरी औपचारिकताओं का पालन करते हुए और राजस्व अधिकारियों और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरा हुआ। सोपोर पुलिस द्वारा पिछले तीन दिनों में की गई यह तीसरी ऐसी कार्रवाई है। (एएनआई)
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/delhi-murder-case-solved-one-arrested-minor-detained/205388
दिल्ली में युवक की हत्या मामले एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग हिरासत में