प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गोंडा में बंद स्कूलों को दोबारा शुरू करने की मांग

गोंडा में बंद प्राथमिक विद्यालयों के बाहर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, दोबारा संचालन की उठी मांग

गोंडा के हलधरमऊ ब्लॉक क्षेत्र में शिक्षक दिवस पर सपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय गुरसड़ा और हड़िया गाड़ा के बाहर प्रदर्शन किया।

गोंडा में बंद प्राथमिक विद्यालयों के बाहर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन दोबारा संचालन की उठी मांग

गोंडा में बंद स्कूलों को दोबारा शुरू करने की उठी मांग |

गोंडा: शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हलधरमऊ ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में बंद पड़े प्राथमिक विद्यालय गुरसड़ा और हड़िया गाड़ा के बाहर प्रदर्शन किया। 

स्कूल बंद के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित

सपा नेता एवं पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बंद विद्यालयों को दोबारा संचालित किए जाने की मांग उठाई। पूर्व विधायक बैजनाथ दुबे ने कहा कि विद्यालय बंद होने से गांव के छोटे बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे स्कूलों में जाना पड़ रहा है। कई बच्चों को सड़क पार कर दूसरे विद्यालय तक पहुंचना पड़ता है, जिससे अभिभावकों को उनकी सुरक्षा की चिंता बनी रहती है। 

स्कूलों को दोबारा शुरू करने की मांग

उन्होंने सरकार से बंद पड़े प्राथमिक विद्यालयों को दोबारा शुरू करने की मांग करते हुए कहा कि विद्यालय खुलने से गांव के बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने भी बताया कि विद्यालय बंद होने के बाद बच्चों को दूसरे स्कूल जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 

ये भी पढ़ें- पुरी के गोल्डन बीच पर समुद्र में लापता हुआ 16 वर्षीय खो-खो खिलाड़ी, 4 दिन से तलाश जारी
 

Related to this topic: