प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • पौड़ी गढ़वाल: इडवालस्यूं पट्टी में आदमखोर गुलदार का आतंक, बाड़ा गांव में गुलदार ने एक नेपाली मजदूर को अपना शिकार बनाया, स्थानीय ग्रामीणों ने नेपाली मजदूर का अधखाया शव बरामद किया
  • भोपाल: ट्रेक्टर ट्राली और लोडिंग की भीषण भिड़ंत, हादसे में 5 की मौके पर मौत, 6 लोग घायल, नर्मदा नदी में संक्रात पर्व पर स्नान करने जा रहे थे
  • ग्वालियर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मकर संक्रांति पर सभी को शुभकामनाएं दी, उन्होंने व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए 50 फीसदी रोड टैक्स की छूट को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया
  • देहरादून: नीति आयोग की निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में उत्तराखंड अव्वल, छोटे राज्यों की श्रेणी में उत्तराखंड को मिला पहला स्थान
  • देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट बैठक, पर्यटन, स्वास्थ्य, शहरी विकास सहित कई प्रस्तावों पर होगी चर्चा
  • लखनऊ: पुलिस भर्ती बोर्ड ने सब-इंस्पेक्टर और समकक्ष पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए, बोर्ड के अनुसार परीक्षा कुल 400 अंकों की होगी, परीक्षा में 160 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे
  • बरेली: 7 साल से वांछित 25 हजार के इनामी तस्कर गिरफ्तार, तस्कर नसीम के परिजनों ने पुलिस टीम पर हमला कर हिरासत से छुड़ाया था
  • लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने BSP अध्यक्ष मायावती को फोन कर दी जन्मदिन की बधाई
  • प्रयागराज: 12वीं तक के सभी स्कूल 20 जनवरी तक बंद, माघ मेले के चलते लिया गया फैसला, DIOS ने जारी किया आदेश

अटल जी के जीवन पर विशेष प्रदर्शनी

अटल जी के जीवन पर विशेष प्रदर्शनी, ग्वालियर वाल में शहर की विरासत दिखेगी

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अन्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट का आयोजन हो रहा है।

अटल जी के जीवन पर विशेष प्रदर्शनी ग्वालियर वाल में शहर की विरासत दिखेगी

अटल जी के जीवन पर विशेष प्रदर्शनी, ग्वालियर वाल में शहर की विरासत दिखेगी |

MP News : ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर अन्युदय मध्य प्रदेश ग्रोथ समिट का आयोजन हो रहा है। इसमें देश और दुनिया के उद्योगपति के शामिल होने की संभावना है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी इसमें भाग लेने यहां आ रहे हैं। इसके साथ यहां आकर्षक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

जिसमें मुख्य रूप से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन वृत पर आधारित होगा। इस प्रदर्शनी में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के जीवन के सभी चुनिंदा पलों को समेटा जाएगा। प्रदर्शनी छह खंड में होगा। जिसका एक खंड विशेष रूप से अटल जी को समर्पित रहेगा। 

मालूम हो कि ग्वालियर पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी का पैत्रिक शहर है। उनके पैत्रिक निवास पर पुस्कालय का संचालन हो रहा है। यह भी माना जाता है कि कि उन्होंने अपने राजनीति यात्रा की शुरुआत यही से की थी। प्रधानमंत्री रहते हुए भी ग्वालियर से उनका जुड़ाव बना रहा। 

प्रदर्शनी में ग्वालियर वॉल शामिल रहेगा। इसमें शहर की एतिहासिक और पर्यटन स्थलों की जानकारी दी जाएगी। इसके एक खंड में औद्योगिक स्थलों की जानकारी रहेगी। इसके और खंड में विभिन्न उत्पादों को दर्शाया जाएगा। इसके साथ एक खंड विभागीय व्यवस्थओं को भी समर्पित रहेगा। 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/giriraj-singh-spoke-on-rahul-gandhi-statement/102242


 

Related to this topic: