प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

भाजपा सांसद अनंत महाराज को लेकर अटकले तेज

अनंत महाराज पर सियासी अटकलें तेज, टीएमसी कार्यक्रम में सम्मान से बढ़ी हलचल

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सांसद अनंत महाराज को लेकर भाजपा छोड़ टीएमसी में चले जाने की अटकलें तेज हो गई हैं।

अनंत महाराज पर सियासी अटकलें तेज टीएमसी कार्यक्रम में सम्मान से बढ़ी हलचल

Speculation Grows Over Ananta Maharaj’s Political Shift |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा सांसद अनंत महाराज को लेकर भाजपा छोड़ टीएमसी में चले जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री ममता टीएमसी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से अंतरराष्ट्रीय भाषा दिवस के मौके आयोजित सरकारी समारोह में उन्हें बंगविभूषण से सम्मानित करने पर वे विवाद में घिर गए हैं। समारोह से जाते वक्त केंद्र सरकार पर उत्तर बंगाल के राजबंशी समाज के लिए कुछ नहीं करने का उनके आरोप से भी विवाद गहरा गया है।

अनंत महाराज के बयान और उपस्थिति से भाजपा असहज

भाजपा नेता और राज्यसभा के सदस्य नगेंद्र राय यानी अनंत महाराज कूचबिहार के राजबंशी समाज के प्रमुख नेता माने जाते हैं। वे कूचबिहार जिले के नहीं, पूरे उत्तर बंग के राजबंशी व कोच समाज की समस्याओं को लेकर मुखर रहे हैं। वे मौके-मौके पर केंद्र सरकार की भी आलोचना कर विवादस्पद बनते रहे हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के कार्यक्रम में उनके आने, सम्मानित होने और पत्रकारों से बातचीत में केंद्र सरकार की आलोचना करने पर फिर विवादास्पद हो गए। उत्तर बंग के कर्सिंयांग के भाजपा विधायक विष्णु प्रसाद शर्मा 19 परवरी को टीएमसी का झंडा थाम चुके है। विष्णु प्रसाद शर्मा के बाद भाजपा सांसद अनंत महाराज के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हो लेने की अटकले शुरू हो गई हैं।

केंद्र से मांगा हिसाब, मुख्यमंत्री ममता की जमकर की तारीफ

उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त बाचचीत में ही यह सवाल खड़ा कर दिया कि केंद्र सरकार ने राजबंशियों के लिए क्या कुछ किया है। कूचबिहार अलग राज्य था। 1947 में भारत में शामिल हुआ। राजवंशी व कोच लोगों को क्या मिला। समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा सांसद अनंत महाराज की काफी प्रशंसा की। अनंत महाराज ने भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की प्रशंसा करने में कमी नहीं की। उन्होंने ममता बनर्जी आभार जताते हुए राजबंशी समुदाय के अग्रणी नेता रहे चिला राय की लिखी एक कविता का पाठ भी किया।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/judicial-leaves-cancelled-in-bengal-over-sir-deadline/145046

SIR प्रक्रिया पूरी करने के लिए बंगाल में न्यायिक अधिकारियों की छुट्टियां रद्द

Related to this topic: