प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सिंगरौली में दर्दनाक हादसा

सिंगरौली में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर: बाहर सो रहे युवक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सिंगरौली जिले के सितूल गांव में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे एक घर में जा घुसा। हादसे में घर के बाहर सो रहे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

सिंगरौली में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रेलर बाहर सो रहे युवक की मौत ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Speeding Trailer Crashes Into House in Singrauli, Youth Killed |

सिंगरौली (मध्यप्रदेश)। सिंगरौली जिले के बंधौरा चौकी अंतर्गत सितूल गांव में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे बने एक घर में जा घुसा, जिससे घर के बाहर सो रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मंगलवार सुबह से ही मृतक के परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार रात बंधौरा से परसौना की ओर जा रहा एक अनियंत्रित ट्रेलर अचानक अपना संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे स्थित घर में जा घुसा। घर के बाहर सो रहे युवक राजेंद्र कुमार शाह इस हादसे की चपेट में आ गए। ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को संभलने का मौका तक नहीं मिला और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रेलर छोड़कर मौके से फरार हो गया।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

मंगलवार सुबह परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजा और आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस क्षेत्र में भारी वाहनों की बेतहाशा रफ्तार आए दिन हादसों को न्योता दे रही है। प्रशासन द्वारा भारी वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिसके कारण आज एक निर्दोष युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी।

​मौके पर भारी पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही देर रात से ही बंधौरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिले के कई थानों के प्रभारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी ग्रामीणों को समझाने और सड़क बहाल कराने का प्रयास कर रहे हैं। ​बंधौरा चौकी प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया गया है और चालक की पहचान कर ली गई है।

यह भी पढ़ें: मोबाइल विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे

Related to this topic: