प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर, जलेबी कारीगर की मौत

जपटापुर गांव के पास जौनपुर-शाहगंज लुंबिनी मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।

तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक में मारी टक्कर जलेबी कारीगर की मौत

Speeding trailer hits motorcycle, jalebi maker killed |

जौनपुर (उत्तर प्रदेश)। जपटापुर गांव के पास जौनपुर-शाहगंज लुंबिनी मार्ग पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान श्रवण गुप्ता (35) पुत्र स्वर्गीय अच्छे लाल गुप्ता निवासी मधुबन, थाना कंधरापुर, जिला आजमगढ़ के रूप में हुई। श्रवण परिवार के साथ दशहरे के मेले में जलेबी बनाने के लिए शाहगंज आए थे। वह शाहगंज के दुकानदार गणेश गुप्ता के यहां काम करते थे।

तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से मौत 

बताया गया कि मंगलवार सुबह श्रवण अपने एक साथी को छोड़ने के लिए कोईरीडीहा बाजार गए थे। वहां से बाइक से लौटते समय सुबह करीब सात बजे जपटापुर बाजार के पास शाहगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क की दूसरी ओर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन चालक ट्रेलर लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल श्रवण को जिला अस्पताल ले गई, जहां उनकी मौत हो गई।

परिवार की आजीविका का था सहारा

श्रवण दो भाइयों में छोटे थे और उनके दो बच्चे हैं। मिठाई बनाने का काम करके वह परिवार का भरण-पोषण करते थे। दशहरे के मेले में काम करने के लिए परिवार के साथ शाहगंज आए श्रवण की अचानक मौत से पत्नी, बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सामने आजीविका का संकट भी खड़ा हो गया है। थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें:   मेरठ में एमडीए के खिलाफ व्यापारियों का प्रदर्शन, पुतला कब्जे में लेने पर पुलिस से नोकझोंक

Related to this topic: