प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

स्पाइडर चोर ने दुकान में मचाई हलचल

स्पाइडर चोर ने दुकान में खाया प्रसाद, आइसक्रीम से मिटाई गर्मी और गल्ले से रुपये लेकर हो गया फुर्र

शहर के राजघाट तिराहा इलाके में स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दुकान का मालिक रात करीब 11 बजे अपनी दुकान बंद कर रोजाना की तरह घर चला गया था

स्पाइडर चोर ने दुकान में खाया प्रसाद आइसक्रीम से मिटाई गर्मी और गल्ले से रुपये लेकर हो गया फुर्र

Unique Theft |

दतिया। शहर के राजघाट तिराहा इलाके में स्थित एक वेल्डिंग की दुकान में चोरी की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दुकान का मालिक रात करीब 11 बजे अपनी दुकान बंद कर रोजाना की तरह घर चला गया था। इसके बाद देर रात एक शातिर चोर स्पाइडर-मैन की तरह दुकान की छत और शटर के सहारे बंदर जैसी फुर्ती से लटकते हुए अंदर घुसा।

​जल्दबाजी में नहीं था, आराम किया फिर चोरी

​दुकान के अंदर घुसने के बाद चोर ने कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई, बल्कि वह काफी तसल्ली से काम करता रहा। दुकान में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में उसकी यह पूरी हरकत रिकॉर्ड हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। सबसे पहले दुकान के अंदर बने छोटे से मंदिर में जाकर उसने सबसे पहले भगवान का प्रसाद खाया। भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए उसने दुकान में रखे फ्रिज को खोला और उसमें से निकालकर आराम से आइसक्रीम खाई। ​फिर अपना मोबाइल फोन चार्जर में लगाया और उसे चार्ज होने के लिए छोड़ दिया।

​₹12,000 की नकदी निकालकर हो गया फरार

​जब मोबाइल थोड़ा चार्ज हो गया और उसका पेट भर गया, तब उसने दुकान के गल्ले और सामान को खंगालना शुरू किया। चोर ने गल्ले में रखे 12 हजार रुपये कैश निकाले, अपना मोबाइल चार्जर से हटाया और जिस रास्ते से आया था, उसी फिल्मी अंदाज में वहां से रफूचक्कर हो गया।

सुबह दुकानदार पहुंचा तो गड़बड़ी दिखी

​सुबह जब दुकानदार वापस आया तो उसे ताले और शटर के पास गड़बड़ी दिखी। गल्ला चेक करने पर पैसे गायब थे। जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई, तो चोर की यह पूरी 'आइसक्रीम पार्टी' और चोरी का वाकया सामने आया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े: सीधी में शराबी भाजयुमो नेताओं का विवाद

Related to this topic: