प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: BJP के डेमोग्राफिक बयान पर कांग्रेस MLA काजी निजामुद्दीन ने कहा- 'चुनाव के लिए भ्रामक प्रचार कर रही BJP, इतिहास का हवाला देकर घेरी सत्ताधारी पार्टी'
  • घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रशासन ने घरेलू गैस आपूर्ति समस्या के संबंध में जारी किया नंबर
  • रायबरेली: बाइक सवार छात्रों को ट्रक ने मारी टक्कर, हादसे में 2 छात्रों की मौत, 1 छात्रा गंभीर रूप से घायल, घायल छात्रा को अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज जारी
  • आगरा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस पलटी, हादसे में करीब 12 लोग घायल, सभी घायलों को इलाज के लिए भेजा अस्पताल
  • मेरठ: तेज रफ्तार कार का कहर, कार ने स्कूटी में मारी जोरदार टक्कर, स्कूटी और चालक को 200 मीटर तक घसीटा, पूरी घटना CCTV में कैद
  • ललितपुर: पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले 1 आरोपी को गिरफ्तार किया, 1 स्कॉर्पियो, 2 मोबाइल और 1 घड़ी बरामद
  • मुरादाबाद: रात में गांव के पास दिखा तेंदुआ, इलाके में फैली दहशत, सूचना के बाद आसपास के गांवों में लोगों से सतर्क रहने की अपील
  • अमेठी: पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, 50 हजार रुपए का इनामी अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार, व्यापारी को अगवा कर ली थी फिरौती
  • राजस्थान में परिसीमन के बाद जुड़ेंगी 70 नई विधानसभा सीटें, जनगणना और उसके बाद होने वाले परिसीमन के बाद प्रदेश में विधायकों की संख्या 200 से बढ़कर 270 हो होगी

प्रेमी ने स्टेज पर चढ़कर दुल्हन को मारी दी गोली

जयमाला के दौरान सनकी प्रेमी ने दुल्हन को मारी गोली, खुशियों के बीच मची चीख-पुकार

बिहार के बक्सर में प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी होने से इतना नाराज था कि वह शादी समारोह में पहुंच गया और खूनी साजिश को अंजाम दे दिया। गोली मारते ही वैवाहिक कार्यक्रम में हड़कंप मच गया।

जयमाला के दौरान सनकी प्रेमी ने दुल्हन को मारी गोली खुशियों के बीच मची चीख-पुकार

Spurned Lover Shoots Bride During Wedding Ceremony in Buxar |

बक्सर। बिहार के बक्सर में प्रेमी अपनी प्रेमिका की शादी होने से इतना नाराज था कि वह शादी समारोह में पहुंच गया और खूनी साजिश को अंजाम दे दिया। गोली मारते ही वैवाहिक कार्यक्रम में हड़कंप मच गया। मामला चौसा का है जहां शादी की खुशियां चीख-पुकार में बदल गई। दुल्हन को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। इधर गोली मारने वाला प्रेमी फरार हो गया।

मुफस्सिल थाना क्षेत्र का है मामला

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौसा नगर पंचायत का है। मंगलवार रात एक शादी समारोह उस वक्त सनसनी और मातम में बदल गयी, जब जयमाल के दौरान दुल्हन को उसके कथित प्रेमी ने गोली मार दी। खुशी के माहौल में अचानक हुई फायरिंग से अफरा-तफरी मच गई। मंच पर मौजूद दुल्हन लहूलुहान होकर गिर पड़ी, वहीं बाराती और ग्रामीण जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।

शादी समारोह में मारी गोली

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से बारात चौसा पहुंची थी। पूरे विधि-विधान के साथ विवाह की रस्में चल रही थीं, जयमाल कार्यक्रम के लिए जैसे ही दुल्हन मंच पर पहुंची, तभी पड़ोस में रहने वाला एक युवक अचानक मंच पर चढ़ आया। किसी को कुछ समझ में आता, इससे पहले ही उसने दुल्हन और पिता पर गोली चला दी। गोली लगते ही दुल्हन गंभीर रूप से घायल होकर मंच पर ही गिर पड़ी।

दुल्हन की हालत गंभीर

घटना के बाद समारोह स्थल पर चीख-पुकार मच गई। दुल्हन के परिजन सदमे में आ गए, वहीं बारातियों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। लोगों ने किसी तरह घायल दुल्हन को संभाला और तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर बता रहे है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/government-hikes-raw-jute-msp-to-5925-for-2026-27-season/145612

कच्चे जूट के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी, 2026-27 के लिए 5,925 रुपये प्रति क्विंटल तय

Related to this topic: