प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • मेरठ में शॉर्ट सर्किट से मूर्ति के कारखाने में लगी आग, लाखों का माल जलकर हुआ खाक, फायर बिग्रेड की टीम ने आग पर काबू पाया
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस
  • यूपी में TET-TGT, PGT एग्जाम की नई तारीखों का ऐलान, UPESSC ने कैलेंडर किया जारी, अप्रैल से जुलाई के बीच होंगी परीक्षाएं

श्रीनगर पुलिस ने जब्त की कुख्यात ड्रग तस्कर की...

श्रीनगर पुलिस ने जब्त की कुख्यात ड्रग तस्कर की 3 करोड़ रुपये की संपत्ति

नशीली दवाओं की तस्करी रोकने और इसके नेटवर्क को खत्म करने के अपने प्रयासों के तहत, श्रीनगर पुलिस ने एक दो मंजिला आवासीय घर, एक दो मंजिला शॉपिंग व लगभग 1 कनाल जमीन को कुर्क कर लिया है।

श्रीनगर पुलिस ने जब्त की कुख्यात ड्रग तस्कर की 3 करोड़ रुपये की संपत्ति

Srinagar police seizes assets worth Rs 3 crore of notorious drug smuggler |

श्रीनगर। नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने और इसके नेटवर्क को खत्म करने के अपने प्रयासों के तहत, श्रीनगर पुलिस ने एक दो मंजिला आवासीय घर, एक दो मंजिला शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और लगभग 1 कनाल 4 मरला जमीन को कुर्क कर लिया है। इस संपत्ति की कुल कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। यह संपत्ति पालपोरा नूरबाग निवासी एक कुख्यात ड्रग तस्कर, एजाज अहमद मीर की है।

नशीली दवाओं के व्यापार से हुई कमाई से हासिल की थी संपत्ति

पुलिस द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यह कार्रवाई NDPS अधिनियम के प्रावधानों के तहत की गई है। सफाकदल पुलिस स्टेशन में दर्ज एक मामले की जांच के दौरान पाया गया कि आरोपी ने यह संपत्ति ड्रग तस्करी से कमाए गए अवैध पैसों से बनाई थी। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने यह संपत्ति नशीली दवाओं के व्यापार से हुई कमाई से हासिल की थी।

पुलिस ने आम जनता से की सहयोग की अपील

अटैचमेंट ऑर्डर के अनुसार, अब संपत्ति का मालिक इस संपत्ति को बेच नहीं सकता, लीज पर नहीं दे सकता और न ही इसमें कोई बदलाव कर सकता है। अगले आदेश तक इस संपत्ति पर किसी भी प्रकार का तीसरा पक्ष अधिकार नहीं बना सकता। श्रीनगर पुलिस ने नशीली दवाओं के व्यापार और इसके वित्तीय नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे इस खतरे को समाज से मिटाने के लिए पुलिस का सहयोग करें और विश्वसनीय जानकारी साझा करें।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/unable-to-get-confirmed-tickets-odisha-athletes-travel-by-sitting-near-toilets/102461

ओडिशा के एथलीट को नहीं मिली ट्रेन की कन्फर्म टिकट, टॉयलेट के पास बैठकर किया यात्रा

Related to this topic: