प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • डोईवाला के मिसरवाला में सड़क किनारे बेहोश मिला युवक, अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच कर रही पुलिस
  • देहरादून: धामी सरकार का डिजिटल क्रांति पर जोर, ई-गवर्नेंस से भ्रष्टाचार पर लगा अंकुश, अब घर बैठे मिलेंगी सरकारी सेवाएं
  • प्रदेश में UCC लागू होने के एक साल पूरे होने पर 27 जनवरी को मनाया जाएगा UCC दिवस, देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन, मुख्यमंत्री धामी भी होंगे शामिल
  • ज्योतिर्मठ: चार धाम यात्रा के शीतकालीन गद्दी स्थलों सहित पंच बदरी के देव मंदिरों में उमड़ी पर्यटकों की भीड़, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की बढ़ोतरी हुई दर्ज
  • रुड़की: ठंड में सड़कों पर उतरे राज्यमंत्री विनय रोहिला, शीतकालीन व्यवस्थाओं का लिया जायजा, चौराहों पर अलाव की व्यवस्थाओं लिया जायजा
  • आज से दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर अमित शाह, ऋषिकेश के गीता भवन कार्यक्रम में होंगे शामिल
  • ग्रेटर नोएडा: इंजीनियर युवराज की कार बरामद, पूरी तरह क्षतिग्रस्त मिली मृतक इंजीनियर की गाड़ी
  • हरदोई में दो पक्षों में जमकर हुआ विवाद, घर में घुसकर जानलेवा हमला और तोड़फोड़ की गई, पुलिस की जांच में जुटी
  • अमरोहा में 18 साल के युवक ने लगाई फांसी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों में HIV संक्रमण के...

थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों में HIV संक्रमण के मामले में जांच के दायरे में आया रीवा मेडिकल कॉलेज

थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों में एचआईवी संक्रमण के मामले ने गंभीर सवालों के घेरे में ला दिया है। इस मामले की जांच रीवा तक पहुंच गई है।

थैलेसीमिया से ग्रस्त बच्चों में hiv संक्रमण के मामले में जांच के दायरे में आया रीवा मेडिकल कॉलेज

SSMC Rewa under scrutiny for HIV infection in children with thalassemia |

रीवा। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों में एचआईवी संक्रमण के मामले ने गंभीर सवालों के घेरे में ला दिया है। इस मामले की जांच रीवा तक पहुंच गई है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की जांच इकाई ने बुधवार को रीवा मेडिकल कॉलेज का दौरा कर मामले से जुड़े दस्तावेजों और प्रक्रियाओं की पड़ताल की।

जांच टीम ने करीब तीन घंटे तक की जांच व समीक्षा

जांच टीम करीब तीन घंटे तक मेडिकल कॉलेज में रही और ब्लड ट्रांसफ्यूजन से संबंधित रिकॉर्ड, लैब रिपोर्ट तथा इलाज की प्रक्रिया की समीक्षा की। बताया गया है कि थैलेसीमिया से पीड़ित जिन बच्चों में एचआईवी संक्रमण की पुष्टि हुई है, उनमें एक बच्चा छत्तीसगढ़ का है। इस बच्चे में संक्रमण का पता दिसंबर 2024 में चला था, जब उसे नियमित रक्त चढ़ाने के दौरान जांच के लिए भेजा गया।

जांच के दौरान कुछ बच्चों में हुई थी संक्रमण की पुष्टि, कुछ मामलों में रिपोर्ट संदिग्ध

थैलेसीमिया के कारण इन बच्चों को बार-बार रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है। इसी प्रक्रिया के दौरान संक्रमण फैलने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि जांच के दौरान कई बच्चों की एचआईवी जांच की गई थी, जिनमें कुछ बच्चों में संक्रमण की पुष्टि हुई, जबकि कुछ मामलों में रिपोर्ट संदिग्ध पाई गई।

कुछ अहम पहलुओं पर नहीं मिल पाए स्पष्ट जवाब

जांच के दौरान कुछ अहम पहलुओं पर स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाए। सूत्रों बताते हैं कि ब्लड बैंक से जुड़े कर्मचारियों और लैब टेक्नीशियनों से पूछताछ की जानी थी। पर संबंधित अधिकारी मौके पर उपलब्ध नहीं हो सके। इस कारण जांच टीम को बिना पूरी जानकारी के वापस लौटना पड़ा। अधिकारियों ने बताया कि संबंधित स्टाफ से बाद में पूछताछ की जाएगी और जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने भी तेज की आंतरिक जांच

मानवाधिकार आयोग की टीम ने संकेत दिए हैं कि यदि लापरवाही या नियमों के उल्लंघन के प्रमाण मिलते हैं, तो जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की जाएगी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने भी आंतरिक जांच तेज कर दी है और ब्लड ट्रांसफ्यूजन की पूरी श्रृंखला की दोबारा समीक्षा करने के निर्देश दिए हैं।

पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने की दोषियों पर कार्रवाई की मांग

इस मामले के सामने आने के बाद थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के अभिभावकों में चिंता और आक्रोश दोनों देखने को मिल रहे हैं। वे सुरक्षित इलाज और दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस मामले में और अहम खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/6-year-old-boy-kidnapped-for-tantric-rituals-kept-hungry-and-thirsty/103447

तांत्रिक क्रिया के लिए 6 साल के बच्चे का अपहरण: कमरे में छिपाया, रखा भूखा-प्यासा

Related to this topic: