प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

उत्तराखंड एसएसएससी की परीक्षा रद्द

पेपर लीक का मामला: उत्तराखंड एसएसएससी की परीक्षा रद्द

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह फैसला जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग की रिपोर्ट आने के बाद किया गया।

पेपर लीक का मामला उत्तराखंड एसएसएससी की परीक्षा रद्द

uksssc |

पेपर लीक का मामला: उत्तराखंड एसएसएससी की परीक्षा रद्द

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह फैसला जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग की रिपोर्ट आने के बाद किया गया। रिपोर्ट आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी गई थी। आयोग ने 21 सितंबर को प्रदेश में स्नातक स्तरीय परीक्षा कराई थी। उसमें करीब एक लाख पांच हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
परीक्षा में हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर के तीन पेज मोबाइल से बाहर आ गए थे। इसके अलावा परीक्षा के दौरान ही सोशल मीडिया में वायरल हो गए थे। मामले में छात्रों ने परीक्षा रद्द करने और सीबीआई जांच की मांग को लेकर आंदोलन किया था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद आंदोलन स्थल पर पहुंच कर सीबीआई जांच की घोषणा की थी।
सीएम धामी ने मामले में एसआईटी गठन के साथ ही उत्तराखंड उच्च न्यायालय से सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यूसी ध्यानी की अध्यक्षता वाले एकल सदस्यीय जांच आयोग का गठन भी किया था। 
जांच आयोग ने सभी जगह हुए जनसंवाद के आधार पर अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। इस रिपोर्ट के आधार पर सरकार परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला किया है। उधर, भाजपा विधायक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को सीएम धामी से मिलकर परीक्षा को छात्रहित में रद्द करने और दोबारा कराने की मांग की थी।
 

Related to this topic: