प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का बयान...

'भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को “संग्रामी भत्ता” देगी', विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का बयान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के तहत विधानसभा सीट खड़गपुर सदर से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष...

भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं को “संग्रामी भत्ता” देगी विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का बयान

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी का बयान |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के तहत विधानसभा सीट खड़गपुर सदर से भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने रोड शो किया। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दिलीप घोष की जीत और इस राज्य में भाजपा की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि उनकी सरकार पहली कैबिनेट की बैठक में झूठे मामले में जेल गए भाजपा नेताओं-कार्यकर्याओं को हर महीने पांच हजार रुपए “संग्रामी भत्ता” देने का फैसला किया जाएगा।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा सरकार इस राज्य को आबाद करेगी। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार ने इस राज्य को पिछले पंद्रह सालों में बर्बाद कर दिया है। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि इस विधानसभ चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की विदाई और भाजपा की सरकार क बनना निश्चित है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घबड़ाई हुई है। वे एसआईआर को विरोध कर रहीं है। एसआईआर में फर्जी वोटर का सफाया हो गया है।

इस राज्य में एक भी बांग्लादेशी घुसपैठ नहीं रह पाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं पर जुल्म ढाया जाता रहा है। झूठे मामले में उन्हें जेल भेजा गया। भाजपा की सरकार इसका हिसाब करेगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास करेगी, जिस तरह भाजपा शासित राज्यों में विकास को रहा है। पिछले पंद्रह सालों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के राज में इस राज्य की बर्बादी हुई है। भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा कि वे खड़गपुर के लिए कोई नए नहीं है। हमेशा से यहां के लोगों के दुख-सुख में साथ रहे हैं और आगे भी उनके साथ रहेंगे।

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/indian-lpg-carrier-safely-crosses-hormuz-ministry-denies-oil-payment-issues/154451

Related to this topic: