प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

एनडीए के शपथ ग्रहण पर तेजस्वी यादव का बयान..

एनडीए के शपथ ग्रहण पर तेजस्वी यादव का बयान, कहा - 'आशा है नई सरकार, लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर..'

Nitish Kumar Patna Shapath Grahan Samaroh : एनडीए के शपथ ग्रहण पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई...

एनडीए के शपथ ग्रहण पर तेजस्वी यादव का बयान कहा -  आशा है नई सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर

एनडीए के शपथ ग्रहण पर तेजस्वी यादव का बयान, कहा - 'आशा है नई सरकार, लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर..' |

Nitish Kumar Patna Shapath Grahan Samaroh : एनडीए के शपथ ग्रहण पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा कि आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले बिहार सरकार के सभी मंत्रियों को हार्दिक शुभकामनाएं. आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण लोगों की आशाओं और अपेक्षाओं पर खरा उतर अपने वादों एवं घोषणाओं को पूरा करेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक व गुणात्मक परिवर्तन लाएगी.

नीतीश कुमार समेत 26 मंंत्रियों ने ली शपथ 

बिहार में नई सरकार का गठन हो गया है. नीतीश कुमार ने 10 वीं बार सीएम पद की शपथ ली. 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली. 3 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल मोहम्मद आरिफ खान ने शपथ दिलाई. नीतीश कुमार के साथ उनकी नई कैबिनेट में बीजेपी से 14 और जेडीयू से 8 मंत्री बने हैं. सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ली. सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडेय, डॉ. दिलीप जायसवाल, नितिन नवीन, रामकृपाल यादव, संजय सिंह, अरुण शंकर प्रसाद, सुरेंद्र मेहता, नारायण प्रसाद, रमा निषाद, लखेंद्र पासवान, श्रेयसी सिंह और  डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने शपथ ली. 

 

जेडीयू के आठ मंत्रियों ने शपथ ली. इसमें विजय कुमार चौधरी, श्रवण कुमार, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, लेसी सिंह, मो. जमा खान, मदन सहनी, डॉ. प्रमोद कुमार शामिल हैं. गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ. पीएम मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की. इसके साथ गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा शामिल हुए. एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव, राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा समारोह में शामिल हुए.

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/nitish-kumar-takes-oath-as-bihar-cm-for-the-10th-time/98233

Related to this topic: