प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

वाहन जांच के दौरान एक आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी में वाहन जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

मोतिहारी के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।

मोतिहारी में वाहन जांच के दौरान चोरी की मोटरसाइकिल बरामद एक आरोपी गिरफ्तार

Stolen Motorcycle Recovered During Vehicle Check in Motihari, One Arrested |

मोतिहारी (बिहार)। जिले के कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना क्षेत्र में नियमित वाहन चेकिंग के क्रम में शर्मा चौक पर एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में मोटरसाइकिल के साथ रोका गया। पुलिस द्वारा वाहन के कागजात और इंजन नंबर की जांच की गई, जिसके बाद वाहन चोरी का पाया गया।

जांच के दौरान वाहन चोरी का मामला आया सामने 

पुलिस ने तकनीकी जांच में मोटरसाइकिल का सत्यापन किया। जांच के दौरान वाहन चोरी का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. रईस के रूप में हुई है, जो मसौठा थाना कुंडवा चैनपुर, जिला पूर्वी चंपारण का निवासी बताया गया है। 

पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल को किया बरामद

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि चोरी की इस मोटरसाइकिल का संबंध किसी बड़े गिरोह से तो नहीं है। 

यह भी पढ़े:  अमेठी में रेलवे ट्रैक पर नशे में सोए युवक के ऊपर से गुजरी कई ट्रेनें, RPF की तत्परता से बची जान

Related to this topic: