राजगढ़ के कड़ियासांसी गांव में चोरी के आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान संयुक्त यूपी-एमपी पुलिस टीम पर पथराव किया गया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हुए और छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
राजगढ़,(मध्य प्रदेश)। राजगढ़ ओर यूपी पुलिस की कड़िया गांव में हुई संयुक्त कार्यवाही में आरोपियों ने पुलिस टीम पर पथराव किया और आरोपियों को लोग छुड़ाकर भाग निकले पथराव में 3 पुलिस जवान को चोटें आई घायल हो गए जिन्हें ब्यावरा अस्पताल ले जाया गया।
सुबह 5 बजे हुई संयुक्त कार्यवाही
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में दर्ज चोरी के एक मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए राजगढ़ जिले के कड़ियासांसी गांव पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणो और आरोपित के परिजनो ने हमला कर दिया। पथराव की इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
17 पुलिकर्मियों ने दी दबिश
जानकारी के अनुसार, ललितपुर पुलिस की टीम चोरी के मामले में फरार आरोपी को पकड़ने के लिए बोड़ा थाना पुलिस के सहयोग से कड़ियासांसी गांव पहुंची थी। संयुक्त टीम में कुल 17 पुलिसकर्मी शामिल थे।आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई के दौरान उसके परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया।
पुलिस टीम पर हुआ पथराव
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया गया। घटना में ललितपुर पुलिस का एक और बोड़ा थाना के दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। 3 घायल जवान अस्पताल में भर्ती, 6 लोग गिरफ्तार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बोड़ा थाना पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा, हमला और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अन्य आरोपितों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
यह भी पढ़ेंः बिजली संकट पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ऊर्जा मंत्री की निकाली प्रतीकात्मक शवयात्रा