गोण्डा के छिरास में मध्य रात्रि गश्त कर रही पुलिस की गाड़ी पर कुछ उपद्रवियों के पथराव किया और पुलिस टीम पर हमला भी किया।
Stone pelting on police vehicle and scuffle with police team in Gonda, two accused arrested
|
गोण्डा (उत्तर प्रदेश)। थाना कौड़िया क्षेत्र के छिरास में मध्य रात्रि गश्त कर रही पुलिस रिस्पांस व्हीकल (PRV) पर पथराव किए जाने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कौड़िया शशि कुमार राणा पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार, वहां मौजूद गिरवर दयाल उर्फ नागा और शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ ने पथराव करते हुए पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया। घटना में पुलिस टीम के कुछ सदस्यों को चोटें आईं।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्रकरण में थाना कौड़िया पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
नियमित गश्त के दौरान वाहन पर पथराव
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार गिरवर दयाल उर्फ नागा के खिलाफ थाना कौड़िया में वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, मारपीट, धमकी समेत विभिन्न धाराओं में पांच अभियोग पहले से दर्ज हैं। वहीं शिवदयाल उर्फ सचिन उर्फ ददऊ के खिलाफ वर्ष 2024 और 2025 में विभिन्न धाराओं में दो अभियोग पंजीकृत हैं।बताया गया कि PRV क्षेत्र में नियमित गश्त कर रही थी। इसी दौरान वाहन पर पथराव किए जाने की सूचना पुलिस को मिली।
दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ भी हमला किए जाने की बात सामने आई। घटना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।
आरोपियों से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जानकारी
गिरवर दयाल के खिलाफ चोरी, मारपीट सहित कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जबकि शिवदयाल के खिलाफ भी मारपीट, धमकी और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस अब दर्ज मुकदमे की विवेचना के साथ आरोपियों से संबंधित अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है।
कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार गश्त और निगरानी की जा रही है। पुलिस टीम पर हमला अथवा सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष कौड़िया शशि कुमार राणा मय पुलिस टीम शामिल रही।
यह भी पढ़ेंः शराब दुकान के सेल्समैन से हुई लूट का खुलासा, पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल