प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव, कहा - आरजेडी के..

विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव, कहा - 'आरजेडी के गुंडों ने हमला किया..'

विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि मैं गांव में हूं. यहां पहुंचते ही मेरी गाड़ी को राजद समर्थकों ने घेर लिया और पथराव किया गया. भीड़ बढ़ती जा रही है...

विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव कहा - आरजेडी के गुंडों ने हमला किया

विजय सिन्हा के काफिले पर पथराव, कहा - 'आरजेडी के गुंडों ने हमला किया..' |

vijay sinha ke kaaphile par patharaav : विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को कहा कि मैं गांव में हूं. यहां पहुंचते ही मेरी गाड़ी को राजद समर्थकों ने घेर लिया और पथराव किया गया. भीड़ बढ़ती जा रही है. विजय सिन्हा के काफिले पर गोबर और पत्थर फेंके गए. इसी पर ही उन्होंने मीडिया से बात की.

उन्होंने कहा कि यहां स्पेशल फ़ोर्स भेजें. मैं यहीं धरने पर बैठूंगा. वे उप-मुख्यमंत्री को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं. उन्होंने पत्थर और गोबर फेंके हैं.

डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा, आरजेडी के गुंडों ने हमला किया है. हमारी गाड़ी पर पथराव हुआ है. गाड़ी पर गोबर और पत्थरबाजी हुआ है. हम यहीं धरना पर बैठेंगे. यहां का SP इतना कायर है कि वह कुछ नहीं कर पा रहा है. प्रशासन कायर बना हुआ है. प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पर ऐसा हमला हो रहा है. अपराधी का इतना मनोबल बढ़ा हुआ है. जब तक विजय सिन्हा हैं, बिहार में जंगलराज नहीं रहेगा.

उन्होंने कहा कि आरजेडी की गुंडागर्दी देखिए, जब ये सत्ता में भी नहीं आए हैं. मेरे पोलिंग एजेंट को धमकाया और सुबह 6.30 बजे ही उसे भगा दिया. वे मतदाताओं को बाहर नहीं आने दे रहे हैं.

पहले चरण के लिए 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग हो रही

चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण के लिए 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग हो रही है. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/pm-modi-targeted-rjd-saying-jungle-raj-means-cruelty-bitterness-corruption/96736

Related to this topic: