प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

AC फर्स्ट क्लास कोच की खिड़की का शीशा टूटा

UP: फिरोजाबाद के पास शताब्दी एक्सप्रेस पर फेंका गया पत्थर, ट्रेन में सवार थे RSS प्रमुख मोहन भागवत

फिरोजाबाद के पास स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने से AC फर्स्ट क्लास कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। उस समय ट्रेन में RSS प्रमुख मोहन भागवत सवार थे।

up फिरोजाबाद के पास शताब्दी एक्सप्रेस पर फेंका गया पत्थर ट्रेन में सवार थे rss प्रमुख मोहन भागवत

मोहन भागवत की फाइल फोटो |

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के पास स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई है। पत्थर फेंके जाने से AC फर्स्ट क्लास कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। उस समय ट्रेन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत सवार थे।

पत्थर फेंकने वाले को पकड़ने के लिए जांच जारी

पुलिस के मुताबिक, पत्थर फेंकने वाले व्यक्ति की पहचान करने और पकड़ने के लिए घटना की जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम को हुई जब ट्रेन कानपुर से नई दिल्ली जा रही थी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

पत्थर फेंकने से AC फर्स्ट क्लास कोच की खिड़की का शीशा टूटा

आगरा जोन के ADG एसके भागवत ने कहा कि जब स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस गुजर रही थी, जिसमें मोहन भागवत भी यात्रा कर रहे थे, तो किसी ने पत्थर फेंका, जिससे AC फर्स्ट क्लास कोच की खिड़की का शीशा टूट गया। जांच की जा रही है। अच्छी बात है कि कोई घायल नहीं हुआ।

वारदात में कोई घायल नहीं, ट्रेन सुरक्षित मंजिल तक पहुंची

अधिकारी अभी CCTV फुटेज खंगाल रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मामला दर्ज कर घटना में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। वहीं, DSP आदित्य लांघ ने कहा कि दक्षिण और रसूलपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्रों की सीमा के पास ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने की सूचना मिली। जिससे ट्रेन की खिड़की का शीशा टूट गया। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई और ट्रेन सुरक्षित अपनी मंजिल तक पहुंच गई।

घटना की जानकारी देते DSP आदित्य लांघे।

एक शख्स को हिरासत में लिया गया

अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। CCTV फुटेज से मिली जानकारी टीमों के साथ साझा की जाएगी। ट्रेन में मोहन भागवत की मौजूदगी के बारे में DSP लांघ ने कहा कि ''हां, इस जानकारी की पुष्टि हो गई है।'' मामले को बहुत गंभीरता से लिया जा रहा है। हम निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करेंगे। इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Related to this topic: