प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छह वर्ष के मासूम के सिर में लगे 25 टांके

आवारा सांड का कहर: ट्यूशन से लौट रहे 6 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला

शहर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक आवारा सांड ने ट्यूशन से लौट रहे 6 साल के मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया।

आवारा सांड का कहर ट्यूशन से लौट रहे 6 साल के बच्चे पर जानलेवा हमला

Stray Bull Brutally Attacks 6-Year-Old Boy |

ग्वालियर। शहर में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। एक आवारा सांड ने ट्यूशन से लौट रहे 6 साल के मासूम बच्चे पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। शहर के मुरार क्षेत्र में स्थित त्यागी नगर की घटना है। एक अवारा सांड ने 6 वर्षीय मासूम गोविंद लक्षकार पर हमला कर दिया। इसमें बच्चे के सिर में गंभीर घाव हुए। उसे 25 टांके लगाने पड़े।

कोचिंग क्लास से लौटते वक्त की घटना

घटना गुरुवार शाम की है, जब गोविंद अपनी कोचिंग क्लास से पढ़कर घर वापस लौट रहा था। गली में घूम रहे एक खूंखार आवारा सांड ने देखते ही अचानक बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया और उसे जमीन पर पटक दिया। मासूम ने डरकर भागने का प्रयास किया, लेकिन सांड ने उसे एक कार के पास घेर लिया। सांड ने अपने सींगों से बच्चे के सिर पर जोरदार वार किया और उसे काफी दूर तक घसीटा।

CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर

यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हुई। वीडियो में सांड को बेहद आक्रामक रूप में बच्चे को पटकते हुए देखा जा सकता है। शोर सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े, जिसके बाद सांड वहां से भागा।

परिजनों ने अस्पताल में भर्ती किया

परिजनों ने घायल बच्चे को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। डॉक्टरों के अनुसार, बच्चे के सिर में गहरा घाव था, जिसके कारण 25 टांके आए हैं। प्राथमिक उपचार और टांके लगाने के बाद बच्चे को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, लेकिन वह अभी भी गहरे सदमे में है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/60000-acres-of-forest-land-diverted-in-mp-for-development-projects/140856

मध्य प्रदेश में 5 वर्षों में 60,000 एकड़ वन भूमि का डायवर्जन

Related to this topic: