जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने बुधवार को हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
जबलपुर। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने बुधवार को हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। रिजल्ट आने के बाद जहां सफल छात्रों और उनके परिवारों में खुशी का माहौल है, वहीं असफल रहने वाले छात्रों में निराशा देखी जा रही है।
प्रशासन सतर्क, पुलिस मुस्तैद
छात्रों की मानसिक स्थिति और संभावित जोखिमों को देखते हुए जबलपुर प्रशासन ने ऐहतियाती कदम उठाए हैं। शहर के पहचाने गए 'सुसाइड पॉइंट्स' पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और वहां पुलिस का कड़ा पहरा लगा दिया गया है। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और संकट की घड़ी में छात्रों को सहारा देना है।
शिक्षकों ने कहा, गलत फैसला न लें
जिले के शिक्षकों और शिक्षा विशेषज्ञों ने छात्रों को सकारात्मक रहने की सलाह दी है। शिक्षकों का स्पष्ट कहना है कि अगर आप परीक्षा में असफल हुए हैं, तो घबराएं नहीं और कोई भी गलत फैसला न लें। एक परीक्षा का परिणाम आपके जीवन की दिशा तय नहीं करता।
सरकार दे रही है दूसरा मौका
इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि सरकार असफल छात्रों के भविष्य को लेकर संवेदनशील है। जो छात्र इस बार सफल नहीं हो पाए हैं, उन्हें 'दोबारा परीक्षा' देने का अवसर दिया जाएगा। शिक्षक और परिवार लगातार छात्रों को मोटिवेट कर रहे हैं कि वे इस परिणाम को अंतिम न मानें और अगले मौके के लिए खुद को तैयार करें।
यह भी पढ़े: मार्च में थोक महंगाई 3.88% पहुंची
https://www.primenewsnetwork.in/india/wholesale-inflation-rises-to-388-in-march/174738