प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

छात्र की पिटाई के बाद अपहरण, मुकदमा दर्ज

छात्र की पिटाई के बाद अपहरण, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

रामगंज थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे 16 वर्षीय छात्र की कथित रूप से बीच बाजार पिटाई करने के बाद अपहरण का मामला सामने आया है।

छात्र की पिटाई के बाद अपहरण पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Student Assaulted and Abducted, Case Filed |

अमेठी {उत्तर प्रदेश}: रामगंज थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे 16 वर्षीय छात्र की कथित रूप से बीच बाजार पिटाई करने के बाद अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के करीब 24 घंटे बाद परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ अपहरण और मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्र की सकुशल बरामदगी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया है।

स्कूल से घर लौट रहा था छात्र

मामला रामगंज कस्बे का है। मोहनपुर गांव निवासी चंद्रभान दुबे का 16 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु मंगलवार सुबह स्कूल गया था। स्कूल की छुट्टी होने के बाद शाम करीब चार बजे वह घर लौट रहा था।

बीच बाजार मारपीट का आरोप

आरोप है कि इसी दौरान रामगंज कस्बे के रहने वाले दो सगे भाइयों रवि और शनि गुप्ता ने उसे बीच बाजार रोककर मारपीट की और उसके बाद उसका अपहरण कर लिया।

घर नहीं पहुंचने पर शुरू हुई तलाश

दिव्यांशु के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रातभर खोजबीन के बाद भी छात्र का कोई पता नहीं चला। बाजार में पूछताछ के दौरान परिजनों को कथित घटना की जानकारी हुई। बुधवार को परिजन रामगंज चौकी पहुंचे और शिकायत की। इसके बाद थाने में तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है।

पांच पुलिस टीमों का गठन

छात्र की सकुशल बरामदगी और घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पांच टीमों का गठन किया गया है। पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं और छात्र की तलाश में जुटी हैं। अमेठी के सीओ मनोज मिश्रा ने बताया कि परिजनों ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनके 16 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु के साथ रामगंज कस्बे के रहने वाले शनि और रवि ने मारपीट की और उसका अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि मामले में तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी के निर्देश पर पांच पुलिस टीमों का गठन किया गया है। छात्र की सकुशल बरामदगी के लिए टीमें छापेमारी कर रही हैं। पुलिस ने जल्द ही मामले का खुलासा करने की बात कही है।

यह भी पढ़े: रायबरेली में फर्जीवाड़े पर चला प्रशासन का चाबुक, दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बर्खास्त

Related to this topic: