प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नीट पेपर लीक से परेशान था छात्र

नीट का पेपर लीक होने से परेशान छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सदर कोतवाली इलाके के गंगोत्री नगर मोहल्ले में एक छात्र के फांस लगाकर आत्महत्या किए जाने से परिवार वालों में कोहराम मच गया है।

नीट का पेपर लीक होने से परेशान छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Student Commits Suicide After NEET Paper Leak |

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश)। सदर कोतवाली इलाके के गंगोत्री नगर मोहल्ले में एक छात्र के फांस लगाकर आत्महत्या किए जाने से परिवार वालों में कोहराम मच गया है। छात्र की पहचान ऋतिक मिश्रा के रूप में हुई है। मृतक के चाचा ने बताया कि वह नीट की परीक्षा दी थी और उसने इसके लिए काफी तैयारी की थी।

पेपर लीक होने से परेशान था छात्र

उन्होंने आगे बताया कि जैसे ही ऋतिक को पेपर लीक की जानकारी मिली, वह काफी परेशान हो गया और अंततः उसने कमरे में फंदे से लटकर कर आत्महत्या कर ली। छात्र के पिता ने बताया कि रितिक ने इस बार तीसरी बार परिक्षा दी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-meets-xi-in-beijing-agree-to-keep-strait-of-hormuz-open/204745

डोनाल्ड ट्रंप और शी जिनपिंग की बीजिंग बैठक, होर्मुज जलडमरूमध्य खुला रखने पर सहमति

Related to this topic: