प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • उत्तराखंड परिवहन विभाग की बड़ी प्लानिंग, विभाग के बेड़े में देहरादून, हरिद्वार को मिलेगी 137 इलेक्ट्रिक बसें, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा के तहत मिलेंगी बसें
  • देहरादून: अप्रैल से शुरू होगी चारधाम की यात्रा, टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लगभग 8-9 हेलीकॉप्टर कंपनियां देंगी सेवाएं, IRCTC के सहयोग से होगी ऑनलाइन बुकिंग
  • जालौन: टोल प्लाजा पर कानपुर बार के मंत्री के साथ हुई बदसलूकी, फास्ट टैग विवाद में टोलकर्मियों ने की दबंगई, बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
  • कानपुर: 9वीं के छात्र का खेत के पास मिला शव, लोअर के नाड़े से गला घोंटकर की हत्या, DCP साउथ ने दिया जल्द खुलासे का भरोसा
  • मऊ: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, हादसे में बाइक सवार की मौत, ओवरटेक करने के चक्कर में हुआ भीषण हादसा
  • गाजियाबाद: मशहूर यूट्यूबर अनुराग ने की आत्महत्या की कोशिश, मेरठ हाईवे पर लाइव वीडियो के दौरान 'फाइनल ड्राइव' बोलकर 164 की रफ्तार में डिवाइडर से टकराई कार
  • कौशांबी: संपत्ति और पैसों के लिए पोते ने दादा को उतारा मौत के घाट, खेत में काम करते समय किया जानलेवा हमला, पोते पर 15 लाख रुपए का कर्ज चुकाने का था दबाव, पुलिस मामले की जांच में जुट गई
  • कानपुर: पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़, दो लुटेरों के पैर में लगी गोली, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार, तमंचे, कारतूस और लूट का सामान बरामद
  • फतेहपुर: नई बहू के गृह प्रवेश पर दबंगों ने किया जमकर पथराव, लाठी-सरिया लेकर बारात घर पर हमला, मारपीट में 6 से ज्यादा लोग घायल

कानपुर के PSIT कैंपस में छात्र की मौत

कानपुर के PSIT कैंपस में छात्र की मौत के बाद हंगामा, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

कानपुर में प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) के कैंपस में जेसीबी की चपेट में आने से घायल बाइक सवार छात्र की मौत के बाद आक्रोशित छात्रों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।

कानपुर के psit कैंपस में छात्र की मौत के बाद हंगामा पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Student Death Sparks Violent Protests at Kanpur's PSIT Campus |

कानपुर (उत्तर प्रदेश)। कानपुर में प्रणवीर सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (PSIT) के कैंपस में जेसीबी की चपेट में आने से घायल बाइक सवार छात्र की मौत के बाद आक्रोशित छात्रों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। छात्रों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजा व आरोपी पर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

छात्रों ने की मुआवजा और आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मृतक की पहचान प्रखर के रूप में हुई है जो इंस्टीट्यूट में BCA फाइनल ईयर का छात्र था। यह हादसा तब हुआ जब कैंपस में निर्माण कार्य में लगे जेसीबी की प्रखर की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे के बाद छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

कॉलेज प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप

प्रखर की मौत की सूचना कैंपस में फैलते हुए छात्र आक्रोशित हो उठे और आरोपी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई और मृतक के परिजनों के लिए न्याय की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज परिसर में निर्माण कार्य स्थल पर सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं थे। साथ ही उन्होंने कॉलेज प्रबंधन पर भी लापरवाही का आरोप लगाया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

छात्रों के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए सचेंडी थाने की पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की लेकिन स्थिति बिगड़ता देख भीड़ को हटाने के लिए लाठीचार्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच जारी है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज परिसर और आसपास कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए और सुरक्षा बल की तैनाती की गई है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/leopard-spotted-inside-ghaziabad-school-rescue-operation-underway/145768

गाजियाबाद के स्कूल में दिखा तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Related to this topic: