प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों का सत्याग्रह

बलिया में सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों का सत्याग्रह, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

बलिया में छात्रों और छात्र नेताओं ने सोनम वांगचुक के समर्थन में एकदिवसीय उपवास रखा। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार से कदम उठाने की मांग की।

बलिया में सोनम वांगचुक के समर्थन में छात्रों का सत्याग्रह शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

Students Hold Satyagraha in Ballia Supporting Sonam Wangchuk Protest |

बलिया (उत्तर प्रदेश)। जिले में आज नगर में छात्रों व छात्र नेताओं द्वारा शहीद पार्क चौक में गांधी प्रतिमा के नीचे प्रसिद्ध पर्यावरणविद व वैज्ञानिक सोनम वांगचुक के अनशन के समर्थन में एकदिवसीय उपवास रखकर 'सत्याग्रह ' किया गया। दिल्ली के जंतर मंतर पर विगत बीस दिनों से सोनम वांगचुक पेपर लीक के विषय पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के लिए अनशनरत है। आंदोलन को समर्थन के लिए छात्र नेताओं ने एकदिवसीय उपवास रखा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को बुलन्द किया। 

सरकार शिक्षा की जड़ों को कर रही कमजोर: छात्र नेता

उपवास पर बैठे छात्र नेता प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि आज देश में सरकार शिक्षा की जड़ों को खोखला कर रही है और पेपर लीक, विश्वविद्यालयों की बजट कटौती, छात्रवृत्ति, फीस वृद्धि और छात्र संघ बहाली जैसे गंभीर विषयों पर बड़े आंदोलन की ओर देश बढ़ रहा है। लेकिन सरकार संवाद के बजाय सोनम वांगचुक को सुबह जंतर मंतर से तंत्रों का दुरुपयोग करके उठा ले गई है, सरकार आंदोलन को कुचलकर देश के छात्रों की आवाज को नहीं दबा सकती है। 'वे एकदिवसीय उपवास के संयोजक दिग्विजय पासवान और छात्र नेता अमन सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करके विश्वगुरु भारत कैसे बना सकती है। 

पेपर लीक से गरीब छात्रों का भविष्य अंधकार में: प्रदर्शनकारी

कहा, आज पेपर लीक ने तैयारी कर रहे गरीब बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। सरकार जल्द से जल्द ठोस कदम उठाए और सोनम वांगचुक से संवाद स्थापित करें। वहीं दूसरी तरफ उपवास को समर्थन करने पहुंचे संतोष प्रताप सिंह ने कहा कि अब देश के युवाओं को एकजुट होने की आवश्यकता है और एक व्यापक लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। 

यह भी पढे़ं:   चंदौली में सोशल मीडिया पर गैंगस्टर छवि बनाकर रंगदारी वसूलने वाला आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग से ऐंठे लाखों रुपये

Related to this topic: