प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

पुलिस की मिली बड़ी कामयाबी

मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कब्रिस्तान से 233 बोतल नेपाली शराब बरामद

अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुगौली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 233 बोतल नेपाली शराब बरामद की है।

मोतिहारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई कब्रिस्तान से 233 बोतल नेपाली शराब बरामद

Sugauli Police Seize 233 Bottles of Nepalese Liquor |

मोतिहारी (बिहार)। अवैध शराब कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुगौली थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए 233 बोतल नेपाली शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के भटहा पंचायत स्थित टिकुलिया गांव में थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

कब्रिस्तान परिसर में पुलिस का सर्च ऑपरेशन

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टिकुलिया गांव में शराब तस्करों द्वारा बिक्री के उद्देश्य से नेपाली शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और ग्रामीणों के सहयोग से गांव के कब्रिस्तान परिसर में छापेमारी अभियान चलाया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने करीब 69 लीटर नेपाली कस्तूरी शराब बरामद की, जिसे जब्त कर थाना लाया गया।

तस्कर फरार, जांच और गिरफ्तारी अभियान तेज

पुलिस के अनुसार, छापेमारी की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए और शराब की खेप कब्रिस्तान परिसर में छोड़ गए। पुलिस ने बरामद शराब को जब्त कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। फरार तस्करों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

अवैध शराब के धंधेबाजों को पुलिस की सख्त चेतावनी

उन्होंने कहा कि सुगौली थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: राजनांदगांव जिला अस्पताल में डॉ. रमन सिंह ने ₹6.42 करोड़ के उन्नयन कार्य का किया लोकार्पण

Related to this topic: