प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली डिप्टी सीएम

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली उपमुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

Sunetra Pawar Oath : महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को मुंबई लोक भवन में राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली..

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली उपमुख्यमंत्री  राज्यपाल ने दिलाई शपथ

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली उपमुख्यमंत्री, राज्यपाल ने दिलाई शपथ |

Sunetra Pawar Oath : महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को लोक भवन में राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. महाराष्ट्र के गवर्नर देवव्रत ने उन्हें शपथ दिलाई. इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत एनसीपी और बीजेपी के वरिष्ठ नेता शामिल हुए. 

इससे पहले एनसीपी विधायक दल की बैठक हुई. इस बैठक में दिवंगत डिप्टी सीएम अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार NCP विधायक दल की नेता चुनी गईं. NCP नेताओं ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की. 

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री छगन भुजबल ने कहा कि पहली महिला उपमुख्यमंत्री महाराष्ट्र को मिली हैं, लेकिन जो हादसा अजीत दादा के साथ हुआ, अभी भी सबकी नजरों के सामने है. तीन दिन के अंतराल में सभी लोग मिले और एकमत से तय हुआ कि सुनेत्रा पवार विधायक दल की नेता होंगी.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/amit-shah-attacks-cm-mamata-banerjee/131329

Related to this topic: