प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में आरोपी छात्रों पर एक्शन, हॉस्टल से निष्कासित किए गए छात्र, एंटी रैगिंग कमेटी कर रही है मामले की जांच
  • कड़ाके की ठंड से आम जनजीवन अस्त-व्यस्त, मैदानी इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रकोप, मौसम विभाग ने बारिश-बर्फबारी की जताई संभावना
  • उत्तरकाशी में गंगा घाटी से लेकर यमुना घाटी क्षेत्र में जंगल लगी आग, चारों तरफ फैला धुंआ, आग के कारण वन्य जीव और बेशकीमती लकड़ियों का हो नुकसान
  • ऊधमसिंहनगर: कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के बेटे पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाज जारी, पुलिस जांच में जुटी
  • मुरादाबाद में हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्रॉली में और बोलेरो की टक्कर से बड़ा सड़क हादसा, हादसे में एक व्यक्ति की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल
  • बस्ती: तांत्रिक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी से अवैध तमंचा बरामद किया
  • औरैया: पुलिस और इनामी बदमाश में मुठभेड़, 25 हजार का हजार का इनामी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार
  • लखनऊ: KGMU धर्मांतरण मामले में STF ने नए सिरे से शुरू की जांच, पैथोलॉजी, CCM विभाग के HOD को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस जारी
  • प्रयागराज: माघ मेले में श्रद्धालुओं का स्नान जारी, त्रिवेणी संगम पर उमड़ा आस्था का सैलाब, कड़ाके की ठंड के बीच लोगों ने डुबकी लगाई

बाबरी मस्जिद के निर्माण में बाधा डालने पर थाने...

बाबरी मस्जिद के निर्माण में बाधा डालने पर थाने की ईंट उखाड़ लेंगे समर्थक: हुमायूं कबीर

विधायक हुमायूं कबीर ने पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी कि बेलडांगा के मिर्जापुर में बाबरी मस्जिद के निर्माण में किसी भी थाना-पुलिस की ओर से बाधा दी जाएगी तो उनके लोग थाने के सारे ईंट उखाड़ लेंगे।

बाबरी मस्जिद के निर्माण में बाधा डालने पर थाने की ईंट उखाड़ लेंगे समर्थक हुमायूं कबीर

Supporters of Babri Masjid will uproot bricks of police station: Humayun Kabir |

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में टीएमसी से निष्कासित भरतपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक हुमायूं कबीर ने पुलिस प्रशासन को यह चेतावनी दी कि मुर्शिदाबाद जिले के तहत बेलडांगा के मिर्जापुर में बाबरी मस्जिद के निर्माण में किसी भी थाने की पुलिस की ओर से बाधा दी जाएगी तो वे थाने को अचल कर देंगे, उनके लोग थाने के सारे ईंट उखाड़ लेंगे। उन्होंने कहा कि 22 दिसंबर को अपनी नई पार्टी के नाम का ऐलान करेंगे। वे राज्य में 2026 में होने वाले विधानसभा चुनाव में टीएमसी और भाजपा को परास्त करने के लिए कांग्रेस, माकपा और आईएसएफ से चुनावी तालमेल करेंगे। उनसे तालमेल नहीं होने की स्थिति में राज्य की सभी सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़ा करेंगे।

टीएमसी और भाजपा को हराने के लिए किसी भी विरोधी पार्टी का करेंगे समर्थन

मुस्लिम नेता हुमायूं कबीर ने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले में विधानसभा की कुल सीटों में से नौ सीटों पर अपनी पार्टी के पास रखेंगे। नौ सीटें कांग्रेस के लिए,  तीन सीटें माकपा के लिए और एक सीट आईएसएफ के लिए रखेंगे। तीनों पार्टियों से विधानसभा सीटों पर तालमेल नहीं होने की स्थिति में राज्य की विधानसभा की सभी सीटों पर अपनी पार्टी के उम्मीदवार खड़ा करेंगे। उनका यह भी कहना है कि टीएमसी और भाजपा को परास्त करने के लिए वे दोनों पार्टियों की विरोध करने वाली किसी भी पार्टी से चुनावी तालमेल कर सकते हैं।

हुमायूं कबीर खुद भरतपुर विधानसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

उन्होंने कहा कि वे खुद भरतपुर विधानसभा से उम्मीदवार होंगे। वे भरतपुर सीट से जीते हैं और इस सीट पर उनका हक है। वे रेजीनगर विधानसभा सीटे से भी उम्मीदवार होंगे। उन्होंने अपनी जीत को निश्चित बताते हुए दावा किया कि उनकी नई पार्टी विधानसभा की 80 सीटों पर जीतेगी। उनकी पार्टी के समर्थन के बिना किसी भी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी और न ही कोई मुख्यमंत्री बन सकेगा। 

बाबरी मस्जिद का निर्माण संविधान विरोधी कार्य नहीं: हुमायूं कबीर

उन्होंने कहा कि बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि बाबरी मस्जिद का निर्माण कार्य संविधान विरोधी कार्य नहीं है। बाबरी मस्जिद के निर्माण का विरोध करने वाले कलकत्ता हाई कोर्ट में मामला किया था लेकिन कलकता हाई कोर्ट ने मामले को मंजूर ही नहीं किया। उन्होंने कहा कि संविधान में किए गए प्रावधान के मुताबिक कोई भी मंदिर और मस्जिद बना सकता है। उन्होंने बताया कि बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए चंदा मिल रहा है। धन की कमी नहीं है। 

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/imran-khan-calls-for-nationwide-protests/101996

इमरान ने देशव्यापी आंदोलन किया आह्वान, पाक में फिर हिंसक विरोध प्रदर्शनों का दौर शुरू होने की आशंका

Related to this topic: