प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

नाजिया इलाही को पाकिस्तान से मिली मौत की धमकी

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही को पाकिस्तान से मिली 'मौत की धमकी

खरगोन। शहर के विवेकानंद स्कूल में आयोजित 'अखिल भारतीय कवि सम्मेलन' में उस समय सनसनी फैल गई, जब सुप्रीम कोर्ट की जानी-मानी अधिवक्ता और कवयित्री नाजिया इलाही ने मंच से एक चौंकाने वाला खुलासा किया।

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता नाजिया इलाही को पाकिस्तान से मिली मौत की धमकी

Breaking News |

खरगोन। शहर के विवेकानंद स्कूल में आयोजित 'अखिल भारतीय कवि सम्मेलन' में उस समय सनसनी फैल गई, जब सुप्रीम कोर्ट की जानी-मानी अधिवक्ता और कवयित्री नाजिया इलाही ने मंच से एक चौंकाने वाला खुलासा किया। नाजिया इलाही ने बताया कि उन्हें हाल ही में पाकिस्तान से एक धमकी भरा फोन आया है, जिसे उन्होंने 'मौत का कॉल' करार दिया।

दी चेतावनी, खरगोन पहुंचो, तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी

​नाजिया के अनुसार, फोन करने वाले ने उन्हें सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा— "खरगोन पहुंचो, तुम्हारी मृत्यु हो जाएगी।" यह धमकी उन्हें उनके खरगोन आगमन और वहां के सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने से रोकने के उद्देश्य से दी गई थी।

​मंच से दिया सख्त लहजे में कड़ा जवाब

​धमकी से डरने के बजाय, नाजिया इलाही ने मंच से बेहद सख्त लहजे में इसका जवाब दिया। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा, ​"मैंने उन्हें साफ बोल दिया है कि यहां अब राम राज्य आ चुका है। खरगोन में सिमी (SIMI) जैसी कट्टरपंथी विचारधाराओं की कोशिशें अब नाकाम हो चुकी हैं। यह स्थान अब पूरी तरह बदल चुका है।" अधिवक्ता ने स्पष्ट किया कि वे ऐसी धमकियों से झुकने वाली नहीं हैं और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा का माहौल है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है और स्थानीय प्रशासन इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा पहलुओं पर नज़र रख रहा है।

यह भी पढ़े: सतना में 2 तेंदुओं की मौत, हादसों में गई जान

https://www.primenewsnetwork.in/storypage.aspx?StoryId=182406

Related to this topic: