'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार लगाई है।
भोपाल। 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की गई विवादित टिप्पणी के मामले में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को सुप्रीम कोर्ट से कड़ी फटकार लगाई है। शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले में माफी मांगने में बहुत देर हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मध्य प्रदेश सरकार को निर्देश दिया कि मंत्री विजय शाह के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति देने के सवाल पर दो सप्ताह के भीतर निर्णय लिया जाए। अदालत ने स्पष्ट किया कि इस तरह के संवेदनशील और गंभीर बयान को हल्के में नहीं लिया जा सकता।
केवल माफी मांगना पर्याप्त नहीं
दरअसल, मंत्री विजय शाह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्हें आतंकियों की बहन कहे जाने का आरोप है। इस बयान के बाद देशभर में विवाद खड़ा हो गया था और मंत्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हो गई थी। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा कि केवल माफी मांग लेना पर्याप्त नहीं है, खासकर तब जब बयान सेना की एक वरिष्ठ अधिकारी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े विषय पर दिया गया हो।
नजर मध्य प्रदेश सरकार पर
अदालत ने राज्य सरकार से इस मामले में जिम्मेदारी से निर्णय लेने को कहा है। अब सभी की नजरें मध्य प्रदेश सरकार के फैसले पर टिकी हैं, जिसे सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार तय समयसीमा में मंत्री विजय शाह के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी पर निर्णय लेना होगा।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mother-son-killed-in-college-bus-accident-in-bengaluru/105468
कर्नाटक: बेंगलुरु में कॉलेज बस की टक्कर से मां-बेटे की हुई दर्दनाक मौत