प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

हिट एंड रन में आरक्षक की मौत

उमरिया में सड़क हादसे में आरक्षक की मौत, अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

उमरिया जिले के एनएच-43 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार आरक्षक राहुल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।

उमरिया में सड़क हादसे में आरक्षक की मौत अज्ञात वाहन की टक्कर से गई जान

Suspended Constable Killed in Hit-and-Run Accident on NH-43 in Umaria |

उमरिया (मध्य प्रदेश)। जिले के पाली थाना क्षेत्र की घुनघुटी पुलिस चौकी अंतर्गत एनएच-43 पर पालदादर स्थित शुभम ढाबा के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही घुनघुटी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सोहागपुर थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था मृतक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान राहुल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है, कि वह शहडोल जिले के सोहागपुर थाने में आरक्षक के पद पर पदस्थ था। सूत्रों के अनुसार किसी कारणवश वह निलंबित चल रहा था और पिछले कुछ महीनों से घुनघुटी क्षेत्र के पतनार खुर्द गांव में अपने मामा के घर रह रहा था।

मौके पर ही हुई मौत 

बताया जा रहा है कि राहुल सिंह किसी आवश्यक कार्य से बाइक से शहडोल की ओर जा रहा था। इसी दौरान पालदादर स्थित शुभम ढाबा के पास किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक को संभलने का मौका भी नहीं मिला और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर एकत्र हो गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

दुर्घटना के कारण की हो रही जांच

घुनघुटी पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घटनास्थल के अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने जल्द ही आरोपी वाहन चालक का पता लगाकर उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। 

यह भी पढ़ें: बहराइच में नीलगाय से टकराई विधायक इन्द्राणी वर्मा की फॉर्च्यूनर, बड़ा हादसा टला

Related to this topic: