प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला

शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला: चुनाव आयोग के काम में बाधा डालने और साजिश रचने का लगाया आरोप

भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग की ओर से किए जा रहे SIR को रोकवाने की साजिश करने का आरोप लगाया।

शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला चुनाव आयोग के काम में बाधा डालने और साजिश रचने का लगाया आरोप

फाइल फोटो |

कोलकाता। भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनाव आयोग की ओर से किए जा रहे SIR को रोकवाने की साजिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने सीएम बनर्जी पर आम वोटरों के बीच चुनाव आयोग के प्रति नफरत पैदा कर संविधान विरोधी कार्य करने का भी आरोप लगाया। शुभेंदु अधिकारी ने लोकभवन जाकर राज्यपाल सी वी आनंद बोस को मांग पत्र सौंप कर इस मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया। उन्होंने SIR कार्य के लिए तैनात ईआरओ, एईआरओ, डीआरओ के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी औ टीएमसी के नेताओं के कहे अनुसार गड़बड़ियां कर चुनाव आयोग के सामने संकट खड़ कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पर डीआरओ के साथ गोपनीय बैठक करने का आरोप

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य की मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती के मार्फत जिलाधिकारियों, जो जिला चुनाव अधिकारी (डीआरओ) भी हैं, के साथ गोपनीय बैठक की थी और उन्हें SIR के कार्य से जुड़े निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जब डीओआर की बैठक की थी, तो उनके मोबाइल फोन बैठक से बाहर रखवा दिए थे। विपक्षी दल के नेता ने इस बात पर भी अचरज जताया कि एक मुख्यमंत्री कैसे राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कोर्ट जा सकता है। तीनों पद संवैधानिक पद हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी और मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट गई हैं।

कुछ डीआरओ पर टीमसी का साथ देने का आरोप

भाजपा नेता शुभेंदु आधिकारी ने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने संविधान पढ़ा है। उन्होंने कहा कि SIR के कार्य में हो रही गड़बड़ियों को लिए बीएलओ, ईआरओ, एईआरओ और डीआरओ की जबीबदेही है। वे राज्य सरकार के अधिकारी होते हैं। उनमें से अधिकांश बीएलओ, ईआरओ, एईआरओ टीएमसी के समर्थक और उसके दबाव में हैं। कुछ डीआरओ भी टीमसी का साथ दे रहे हैं। उन्होंने कहा वे इन सभी के खिलाफ चुनाव आयोग से प्रमाण के साथ शिकायत करेंगे।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/lok-sabha-adjourned-for-the-day-amid-row-over-rahul-gandhis-remarks/131666

राहुल गांधी के बयान पर हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही पूरे दिन के लिए स्थगित

Related to this topic: