प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी...

SIR को लेकर ममता बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी का हमला, घुसपैठियों को बचाने का आरोप

भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपाठियों और रोहिंग्याओं को वोटर बने रहने देने के मकसद से SIR और चुनाव आयोग का पूरी ताकत से विरोध कर रही हैं।

sir को लेकर ममता बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी का हमला घुसपैठियों को बचाने का आरोप

फाइल फोटो |

कोलकाता। भाजपा और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपाठियों और रोहिंग्याओं को वोटर बने रहने देने के मकसद से SIR और चुनाव आयोग का पूरी ताकत से विरोध कर रही हैं। उनका मकसद पूरा नहीं होगा।

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए सवालिया लहजे में कहा कि वे यह क्यों नहीं बांग्लादेशी घुसपैठ और रोहिंग्या का खुल कर विरोध कर रही है। पश्चिम बंगाल में जो घुसपैठी वोटर बन गए हैं, क्या उनके नामों को वोटर लिस्ट से नहीं हटाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बांगलादेश के एक-एक घुसपैठी और रोहिंग्याओं को पश्चिम बंगाल से बाहर किया जाएगा। उन्होंने टीएमसी नेताओं पर बागंलादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं का बचाव करने का आरोप लगाया।

उन्होंने SIR के कार्यों में हुए लापरवाही और गड़बड़ियों के लिए टीएमसी समर्थक बीएलओ को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि चुनाव आयोग के सामने समस्या खड़ी करने के लिए सोचीसमझी योजना के तहत ऐसा किया गया है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/bjp-slams-mamata-banerjees-protest-against-election-commission/131973

चुनाव आयोग के विरोध पर ममता बनर्जी पर भाजपा का हमला, गिरिराज-सुकांत ने बताया 'नाटक'

Related to this topic: