पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।
कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर चुनाव आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। उनके खिलाफ चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की मांग की है।
सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग का आरोप
भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पार्टी टीएमसी के कार्य में सरकारी लेटरहेड का इस्तेमाल कर रही है। चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान होते ही चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी प्रशासनिक कर्तव्यों और पार्टी के कामकाज के बीच फर्क नहीं कर रही है।
सरकारी होर्डिंग्स को लेकर सवाल
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों में सरकारी होर्डिंगों में मुख्यमंत्री की तस्वीर है। विधानसभा चुनाव के ऐलान होने के कई दिन बीत गए, फिर भी वे होर्डिंग नहीं हटाए गए है।
उम्मीदवारों की छवि पर भी उठाए सवाल
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा जाबूझ कर किया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग को इस ओर गौर करने पर जोर दिया। भाजपा नेता ने कहा कि टीएमसी पर बलात्कार के आरोपियों या जेल जा चुके अभियुक्तों को उम्मीदवार बनाने का आरोप लगाया और अचरज प्रकट किया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी पार्टी को पाकसाफ होने का दावा करती है।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/mangal-pandey-slams-tmc-manifesto-targets-mamata-government/150624
मंगल पांडे का ममता सरकार पर हमला, टीएमसी घोषणा पत्र को बताया झूठ का पुलिंदा