प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

दीवार लेखन को लेकर भाजपा-टीएमसी...

दीवार लेखन को लेकर भाजपा-टीएमसी में तनातनी, टीएमसी पर आतंक फैलाने का आरोप

भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के दीवरा लेखन में बाधा डालने और मिटाने का आरोप लगाय है।

दीवार लेखन को लेकर भाजपा-टीएमसी में तनातनी टीएमसी पर आतंक फैलाने का आरोप

फाइल फोटो |

कोलकाता। भाजपा और विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने टीएमसी पर भाजपा के कार्यकर्ताओं के दीवरा लेखन में बाधा डालने और मिटाने का आरोप लगाय है। उन्होंने कोलकाता के कई इलाकों का उदाहरण दिया और कहा कि टीएमसी आंतक फैला रही है।

चुनाव से पहले दीवारों पर कब्जे की सियासी जंग तेज

विधानसभा चुनाव को ध्यान में रख कर राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्ताओं की ओर से दीवारों को दखल करने और उस पर  अपनी पार्टी का चुनाव चिह्न का चित्र बना कर वोट देने अपील लिखने की होड़ शुरू है। इस बार देखा जा रहा है कि भाजपा के कार्यकर्ताओं की ओर से पहले से ज्यादा दीवारों का दखल और लेखन किया गया जा रहा है। इस मामले में टीएमसी कार्यकर्ता पिछड़ते नजर आ रहे हैं। वे भाजपा कार्यकर्ताओं के दीवार लेखन को मिटाने और दीवारों पर कब्जा करने लगे है। 

TMC और BJP कार्यकर्ताओं के बीच बन रही टकराव की स्थिति

टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं  के बीच टकराव की स्थिति बन रही है। विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकार का कहना है कि यह टीएमसी की ओर से विपक्ष की आवाज को दबाने का कायरतापूर्ण कार्य है। इससे उसकी असलियत सामने आ रही है। उन्होंने टीएमसी को भाजपा कार्यकर्ताओं को आंतकित नहीं करने की चेतावनी दी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/leopard-rescued-from-open-well-in-mp-village/140872

कुएं में गिरे तेंदुए का ग्रामीणों और वन विभाग ने चारपाई से किया रेस्क्यू

Related to this topic: