प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

शुभेंदु अधिकारी का ममता बनर्जी पर तीखा हमला

भवानीपुर में शुभेंदु का ममता पर सीधा प्रहार: 'घुसपैठियों को बचाने के लिए कर रही हैं विरोध

भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाने के लिए एसआईआर का विरोध कर रही हैं।

भवानीपुर में शुभेंदु का ममता पर सीधा प्रहार घुसपैठियों को बचाने के लिए कर रही हैं विरोध

फाइल फोटो |

कोलकाता। भाजपा व विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी बांग्लादेशी घुसपैठियों को बचाने के लिए एसआईआर का विरोध कर रही हैं और इस बाबत सुप्रीम कोर्ट तक गई। पश्चिम बंगाल के लोग यह समझ चुके हैं। इस बार विधानसभा में उन्हें करारा जबाव मिल जाएगा।

कालीघाट से चुनावी शंखनाद

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की ओर से विधानसभा क्षेत्र भवानीपुर से उम्मीदवार बनाए जाने के पहले से ही वे इस क्षेत्र में अपना चुनाव प्रचार शुरू कर चुके है। ईड के मौके पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी रेड रोड में मुस्लिम समुदाय के बीच आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची तो विपक्षी दल के नेता भवानीपुर के तहत कालीघाट स्थित काली मंदिर में सनातनियों के साथ पूजा-अर्चना करने पहुंचे और उसके बाद उन्होंने वहीं से अपना चुनाव प्रचार शुरू किया।

भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से जीत का दावा

विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भवानीपुर क्षेत्र से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पराजित कर विजयी होने का फिर दावा किया और कहा कि वे भवानीपुर क्षेत्र से जीतेंगे ही नंदीग्राम से भी जीतेंगे। टीएमसी ने नंदीग्राम से उन्हीं के करीबी पवित्र कर को उम्मीदवार बनाया है। शभेंदु अधिकारी ने कहा कि टीएमसी के उम्मीदवार के उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/rajnath-singh-announces-major-expansion-of-sainik-schools/150674

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा ऐलान, देश में खुलेंगे 100 नए सैनिक स्कूल

Related to this topic: