प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News
  • देहरादून: चारधाम यात्रा में हेली सेवा होगी और सुरक्षित, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में पहली बार लगेगा ATS सिस्टम, उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अब मिलेगी पल-पल के मौसम की जानकारी
  • चमोली: देर रात दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मरीजों और तीमारदारों से सीधे संवाद कर जाना हाल-चाल, CM ने कहा- 'स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं'
  • झांसी: 30 रूपए को लेकर दुकानदार और ग्राहक में हो रहे विवाद में बीचबचाव करना आए एक शख्स को मारा चाकू, इलाज के दौरान शख्स की मौत, परिजनों के हंगामे को देखते हुए पुलिस बल तैनात
  • लखनऊ: NSUI के छात्रों ने किया विरोध, पुलिस ने हिरासत में लेकर देर रात छोड़ा, RSS प्रमुख मोहन भागवत के लखनऊ विश्विद्यालय पर NSUI के छात्रों ने किया था विरोध
  • शंकराचार्य विवाद और बटुकों की चोटी नहीं खींचने के बयान के बाद डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने बटुकों का अपने आवास पर किया सम्मान
  • लखनऊ: RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान, कहा- 'मंदिरों से आय का बड़ा हिस्सा जनकल्याण में लगाएं, मंदिरों की कमाई सरकार के हाथों में न होकर जिम्मेदार भक्तों और ईमानदार संस्थाओं की देखरेख में खर्च हो
  • लखनऊ: 22 फरवरी को BSP के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की होगी बड़ी बैठक, राष्ट्रीय पदाधिकारी, जोनल प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष होंगे शामिल, आगामी चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा, BSP सुप्रीमो मायावती बैठक में होंगी शामिल
  • मथुरा: तेज रफ्तार कार नहर में गिरी, हादसे में एक ही परिवार के चार युवकों की मौत, पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
  • उन्नाव: क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में घायल अंपायर की हुई मौत

MP राजधानी में महिलाओं पर तलवार हमला

मप्र की राजधानी में पेट लवर्स ने किया महिलाओं पर तलवार से हमला

भोपाल। मप्र की राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया।

मप्र की राजधानी में पेट लवर्स ने किया महिलाओं पर तलवार से हमला

Women Attacked |

भोपाल। मप्र की राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में आवारा कुत्तों को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। श्रवण कांता स्टेट कॉलोनी में रहने वाले 'पेट लवर्स'  ने नगर निगम द्वारा कुत्ते पकड़े जाने से नाराज होकर दो महिलाओं पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।

कुत्तों के हमले की शिकायत नगर निगम से की

​जानकारी के अनुसार,  कॉलोनी के निवासी पिछले कुछ समय से इलाके में 12-15 खूंखार आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और उनके द्वारा बच्चों व बुजुर्गों पर किए जा रहे हमलों से परेशान थे। स्थानीय निवासियों ने इसकी शिकायत नगर निगम से की थी, जिसके बाद 17 फरवरी को निगम की टीम ने कुत्तों को पकड़ लिया था।

​पशु प्रेमी नाराज थे

​कुत्तों को पकड़े जाने से पास की शांति नगर कॉलोनी के अशोक सिंह चौहान और उनकी पत्नी (जो खुद को पशु प्रेमी बताते हैं) नाराज थे। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे आरोपी अशोक अपने साथियों के साथ शारदा कुंज निवासी वंदना सेन के घर में घुस गये और मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। जब वंदना ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। आरोपी ने गुस्से में तलवार निकाली और वंदना पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में गहरा घाव हो गया। बचाव में आई पड़ोस की लक्ष्मी ठाकुर पर भी आरोपी ने तलवार से वार किया, जो उनके पेट में लगा। ​दोनों घायल महिलाओं को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

​पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और सुरेंद्र सिंह ठाकुर की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी अशोक सिंह चौहान को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (Section 307) समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़े: दो सिर, 8 पैर वाले बछड़े की सर्जरी से बची भैंस

https://www.primenewsnetwork.in/state/two-headed-8-legged-calf-saved-by-surgery/144661

Related to this topic: