तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक और फायरब्रांड हिंदूवादी नेता टी. राजा सिंह ने जबलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए धर्मांतरण के मुद्दे पर तीखे प्रहार किए।
जबलपुर। तेलंगाना की गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक और फायरब्रांड हिंदूवादी नेता टी. राजा सिंह ने जबलपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए धर्मांतरण के मुद्दे पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था और मौजूदा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि धर्मांतरण पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में मध्य प्रदेश में 'भगवाधारी सरकार' बनाना मुश्किल हो जाएगा।
धर्मांतरण के मामले बढ़ रहे हैं, मोहन भैया उठाएं सख्त कदम
टी. राजा सिंह ने दावा किया कि मध्य प्रदेश में धर्मांतरण की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर तुरंत ध्यान नहीं दिया गया, तो धीरे-धीरे आदिवासी और हिंदू समाज का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को संबोधित करते हुए कहा कि "मोहन भैया" को उत्तर प्रदेश की तर्ज पर सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने यूपी मॉडल (योगी आदित्यनाथ सरकार) का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह वहां अवैध गतिविधियों और धर्मांतरण पर कठोर कार्रवाई होती है, वैसी ही सक्रियता यहाँ भी जरूरी है।
धर्मांतरण धार्मिक के साथ सामाजिक मुद्दा भी
अस्तित्व का खतरा: विधायक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धर्मांतरण केवल एक धार्मिक मुद्दा नहीं बल्कि सामाजिक सुरक्षा का विषय है। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत हिंदुओं और आदिवासियों को निशाना बनाया जा रहा है, जिसे रोकने के लिए प्रशासन और सरकार को 'मिशन मोड' में काम करना होगा।
प्रखर हिंदवादी भाषण देते हैं टी राजा सिंह
टी. राजा सिंह अपने प्रखर हिंदूवादी भाषणों के लिए जाने जाते हैं। जबलपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में उनके समर्थक और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद थे। उनके इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में धर्मांतरण के कानून को और सख्त बनाने की चर्चाएं एक बार फिर तेज हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/trump-claims-iran-war-nearing-end/153511
ट्रंप का दावा: 2-3 हफ्तों में खत्म हो सकता है ईरान युद्ध