MP News। केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश में किसानों से खरीदे जाने वाले गेहूं का कोटा बढ़ा दिया है...
मध्यप्रदेश में गेहूं खरीद का लक्ष्य बढ़ा, अब 78 से बढ़कर 100 लाख मीट्रिक टन खरीदी होगी |
MP News। केंद्र सरकार ने मध्यप्रदेश में किसानों से खरीदे जाने वाले गेहूं का कोटा बढ़ा दिया है। इससे राज्य में 22 लाख मीट्रिक टन अतिरिक्त गेहूं की खरीद हो सकेगी। केंद्र सरकार ने गेहूं खरीद का लक्ष्य 78 लाख मीट्रिक टन से बढ़ाकर 100 लाख मीट्रिक टन कर दिया है। बंपर पैदावार को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रहलाद जोशी को पत्र लिखकर लक्ष्य को130 लाख मीट्रिक टन तक बढ़ाने का अनुरोध किया था।
अतिरिक्त खरीद की दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को इस अतिरिक्त खरीद की मंजूरी की जानकारी दी है।
प्रदेश में पंजीकृत किसान 19.04 लाख हैं। इस बार अनुमानित कुल उत्पादन 163.20 लाख मीट्रिक टन है। अनुमानित आवक (वास्तविक) 104 लाख मीट्रिक टन है। वर्तमान दैनिक आवक लगभग 2 लाख मीट्रिक टन है।
खरीद में देरी इसलिए
गेहूं खरीद की प्रक्रिया को 16 और 23 मार्च से शुरू होना था, लेकिन बारदानों (गनी बैग्स) की कमी के कारण इसे 9 अप्रैल से शुरू किया गया।
भुगतान के बारे में सरकार ने बताया
केंद्र सरकार लगभग 25,850 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी, जबकि राज्य सरकार 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस के रूप में किसानों को करीब 400 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भुगतान करेगी।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/piyush-goyal-on-india-us-trade-deal-best-deal-compared-to-neighbouring/131831