प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

गुजरात के धलोरा में टाटा का लगेगा सेमीकंडक्टर प्ला

गुजरात के धलोरा में टाटा का लगेगा सेमीकंडक्टर प्लांट, टाटा ग्रुप और नीदरलैंड्स के एएसएमएल के बीच समझौता

हेग (नीदरलैंड्स)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान भारत ने शनिवार को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम...

गुजरात के धलोरा में टाटा का लगेगा सेमीकंडक्टर प्लांट टाटा ग्रुप और नीदरलैंड्स के एएसएमएल के बीच समझौता

गुजरात के धलोरा में टाटा का लगेगा सेमीकंडक्टर प्लांट, टाटा ग्रुप और नीदरलैंड्स के एएसएमएल के बीच समझौता |

हेग (नीदरलैंड्स)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीदरलैंड्स यात्रा के दौरान भारत ने शनिवार को सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम को बेहतर बनाने के लिए समझौते पर हस्ताक्षर किए। यह समझौता भारत के टाटा ग्रुप और नीदरलैंड्स के एएसएमएल के बीच हुआ है। पीएम मोदी ने इस समझौते को लेकर कहा कि भविष्य के तकनीकी क्षेत्रों के लिए सहयोग को और मजबूत किया जा रहा है।

पीएम मोदी ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट शेयर कर कहा कि प्रधानमंत्री रॉब जेटेन और मैं भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण इकोसिस्टम को आगे बढ़ाने के लिए टाटा ग्रुप और एएसएमएल के बीच हुए समझौते पर हस्ताक्षर के साक्षी बने।

एएसएमएल गुजरात के धोलेरा में स्थापित होने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की आगामी सेमीकंडक्टर फैक्ट्री की स्थापना और विस्तार में सहयोग करेगा। उन्होंने कहा, ‘सेमीकंडक्टर के क्षेत्र में भारत की प्रगति हमारे देश के युवाओं के लिए बड़े अवसर लेकर आ रही है। यह एक ऐसा क्षेत्र है, जिसमें आने वाले समय में हम और ज्यादा तेज रफ्तार और मजबूती जोड़ते रहेंगे।’

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-rejected-the-indus-water-treaty-decision-saying-it-neither/205560

Related to this topic: