प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

'10 हजार रुपये देने वालों को सबक सिखाइए...

'10 हजार रुपये देने वालों को सबक सिखाइए...', बिहार में मुख्यमंत्री महिला योजना पर बोलीं प्रियंका गांधी

Priyanka Gandhi : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला योजना पर कहा कि चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं...

10 हजार रुपये देने वालों को सबक सिखाइए बिहार में मुख्यमंत्री महिला योजना पर बोलीं प्रियंका गांधी

'10 हजार रुपये देने वालों को सबक सिखाइए...', बिहार में मुख्यमंत्री महिला योजना पर बोलीं प्रियंका गांधी |

Priyanka Gandhi : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री महिला योजना पर कहा कि चुनाव से पहले आपको पैसे दिए जा रहे हैं. उन्हें पता है कि आपके समर्थन के बिना वो सरकार नहीं बना सकते हैं. 10 हजार रुपये देने वालों को सबक सिखाइए. वे पटना में महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रही थीं. 

प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि मेरे भाई राहुल ने पूरे देश में सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष किया है ताकि महिलाओं को सम्मान मिल सके. चुनाव आने वाला है हालात को समझिए, इस चुनाव में नीतीश और बीजेपी की सरकार को हराना पड़ेगा. न्याय और सम्मान के लिए नई सरकार लानी होगी.

'हमें एकजुट होना होगा'

प्रियंका गांधी ने कहा कि हमें अपनी ताकत पहचाननी होगी, हमें एकजुट होना होगा. हमें देखना होगा कि कौन सी पार्टी, कौन सा गठबंधन हमें सम्मान दे रहा है? सम्मान का मतलब चुनाव से 10 दिन पहले 10,000 रुपये देना नहीं है, यह हमें खरीदने की कोशिश है. आपको सम्मान तब मिलेगा, जब आपको मासिक मानदेय मिलेगा, जब आप सशक्त होंगी, जब बेटियां सुरक्षित महसूस करेंगी. भाजपा सरकार आपको यह सरकार सम्मान कभी नहीं देगी. हमारा गठबंधन आपके मानदेय को अच्छी तरह समझता है और हम इसे बढ़ाने के लिए काम करेंगे. हमने तय किया है कि जैसे कांग्रेस सरकार ने राजस्थान में 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा जारी किया था, हम इसे बिहार में भी लागू करेंगे.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-launches-chief-minister-women/48232

Related to this topic: