प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

स्कूल में शिक्षक की दो शिक्षिकाओं ने की पिटाई

सासाराम के स्कूल में शिक्षक की दो शिक्षिकाओं ने की पिटाई, शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

सासाराम-नोखा के चनकी स्कूल में दो शिक्षिकाओं द्वारा एक शिक्षक की पिटाई का वीडियो वायरल है। शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सासाराम के स्कूल में शिक्षक की दो शिक्षिकाओं ने की पिटाई शिक्षा विभाग ने शुरू की जांच

Teachers' Fight in Sasaram School Goes Viral, Education Department Probes |

सासाराम (बिहार)। बिहार के रोहतास जिले के नोखा स्थित एक विद्यालय में शिक्षक दिवस के मौके पर शिक्षकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो शिक्षिकाएं एक शिक्षक के साथ कथित तौर पर मारपीट करती नजर आ रही हैं, जबकि दो अन्य शिक्षक घटना का वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना 5 सितंबर की है और उस समय विद्यालय परिसर में बच्चे भी मौजूद थे। वायरल वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के दायरे में मारपीट में शामिल बताए जा रहे शिक्षकों के अलावा वीडियो बनाने वाले दो शिक्षक भी हैं।

बच्चों के सामने हुई मारपीट, बैड टच का आरोप

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पहले शिक्षकों के बीच बहस होती है और इसके बाद दोनों शिक्षिकाएं शिक्षक की पिटाई करती हैं। जिस शिक्षक के साथ मारपीट की जा रही है, उसका नाम वीडियो में अभिषेक उपाध्याय बताया जा रहा है। इसी दौरान एक शिक्षिका की ओर से ‘बैड टच’ का आरोप भी लगाया जा रहा है। वीडियो में शिक्षक विद्यालय परिसर से बाहर भागने की कोशिश करता दिखाई देता है। घटना के दौरान विद्यालय परिसर में बच्चे भी मौजूद थे।

पांच शिक्षकों के खिलाफ जांच के दायरे में मामला

वीडियो सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय के निर्देश पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के दायरे में अंजू कुमारी, उमा कुमारी और अभिषेक उपाध्याय के अलावा दो अन्य शिक्षक नित्यानंद भारती तथा उमेश कुमार भी शिक्षा विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के बीच-बचाव के कारण मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। शिक्षा विभाग मामले में जांच हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की ओर से मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। विभाग की जांच के बाद संबंधित शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।

शिक्षकों के बीच पहले से तनाव की बात

बताया जाता है कि विद्यालय में पिछले कुछ दिनों से छोटी-मोटी बातों को लेकर शिक्षक-शिक्षिकाओं के बीच कहासुनी और तनाव चल रहा था। इसी विवाद के बाद यह मामला सामने आने की बात कही जा रही है। घटना के संबंध में एक शिक्षक नोखा थाना भी पहुंचे थे। हालांकि, शिक्षा विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों के बीच-बचाव के कारण मामले में मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। शिक्षा विभाग मामले में जांच के आधार पर कार्रवाई की तैयारी में है।

यह भी पढ़ें:   अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, कहा- सत्ता से बाहर जाने का समय आ गया

Related to this topic: