प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

बरेली में बिजली चेकिंग करने गई टीम को बनाया बंधक

बरेली में बिजली चेकिंग करने गई टीम को बनाया बंधक, जेई से मारपीट और सरकारी दस्तावेज छीनने का आरोप

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के ग्राम सोनखर बहेरोड़ में बिजली बिल की बकाया राशि को लेकर विद्युत विभाग की टीम के साथ विवाद हो गया।

बरेली में बिजली चेकिंग करने गई टीम को बनाया बंधक जेई से मारपीट और सरकारी दस्तावेज छीनने का आरोप

बरेली में बिजली चेकिंग करने गई टीम को बनाया बंधक |

बरेली: बरेली जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र में बिजली चेकिंग करने गए विद्युत विभाग के अवर अभियंता (जेई) और उनकी टीम पर कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। आरोप है कि आरोपियों ने जेई और संविदा कर्मियों को बंधक बना लिया, उनके साथ मारपीट की और सरकारी दस्तावेज छीनकर फरार हो गए। पीड़ित अवर अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

बिजली बिल के 34,727 रुपये बकाया होने पर विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, विद्युत उपकेंद्र नवाबगंज के अवर अभियंता बाबू लाल अपनी टीम के साथ उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार क्षेत्र में चेकिंग और बकाएदारों के खिलाफ अभियान चला रहे थे। इसी दौरान टीम नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सोनखर बहेरोड़ पहुंची, जहां एक ग्रामीण के परिसर पर चेकिंग के दौरान पाया गया कि उन पर 34,727 रुपये का बिजली बिल बकाया है। अवर अभियंता ने जब उपभोक्ता को बकाया राशि जमा करने के लिए कहा, तो उन्होंने इसे देने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि मौके पर कई लोगों ने आक्रोशित होकर अवर अभियंता और उनकी टीम को अपनी दुकान के अंदर खींच लिया और उन्हें बंधक बना लिया। 

112 पर सूचना के बाद पुलिस ने कराया मुक्त

आरोपियों ने टीम के साथ अभद्रता व मारपीट की और जेई के पास मौजूद सरकारी दस्तावेज छीन लिए। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें थाने या पुलिस के पास जाने से भी रोक दिया। घटना के दौरान किसी तरह टीम ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस सहायता मांगी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हस्तक्षेप कर बिजली विभाग के कर्मियों को आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया। पुलिस ने मौके से छीने गए दस्तावेज भी वापस दिलाए। इस घटना के बाद से बिजली विभाग के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित अवर अभियंता बाबू लाल ने थाना नवाबगंज में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। 

ये भी पढ़ें- कोटा में बिहार के कोचिंग छात्र की मौत, हॉस्टल के कमरे में बेहोश मिलने के बाद तोड़ा दम
 

Related to this topic: