तेज प्रताप यादव ने रविवार को कहा कि कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है. मेरे साथ जो हुआ, वह मैं सह गया, लेकिन मेरी बहन के साथ जो अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है.
पिता जी, आपका केवल एक इशारा, जनता इन जयचंदों को..तेज प्रताप यादव ने रोहिणी आचार्य के समर्थन में किया पोस्ट |
Tej Pratap Yadav : तेज प्रताप यादव ने रविवार को कहा कि कल की घटना ने दिल को भीतर तक झकझोर दिया है. जो मेरे साथ हुआ, वह मैं सह गया, लेकिन जो मेरी बहन के साथ अपमान हुआ, वह किसी भी हाल में असहनीय है. रोहिणी आचार्य से जुड़े विवाद पर तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है.
उन्होंने लिखा कि जबसे मेरी रोहिणी बहन के चप्पल उठाने की खबर सुनी, दिल की आहत अब अग्नि बन चुकी है. जब जनमानस की भावनाएं आहत होती हैं तो बुद्धि पर पड़ी धूल उड़ जाती है, इन चंद चेहरों ने तेजस्वी की भी बुद्धि पर पर्दा डाल दिया है.
तेज प्रताप यादव ने कहा कि इस अन्याय का परिणाम बेहद भयानक होगा, समय का लेखा-जोखा बड़ा कठोर है, तेज प्रताप ने अपने पिता और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव से तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए लिखा, पिता जी, एक संकेत दीजिए. आपका केवल एक इशारा, और बिहार की जनता इन जयचंदों को जमीन में गाड़ देने का काम खुद कर देगी. यह लड़ाई किसी दल की नहीं, बल्कि परिवार के सम्मान, बेटी की गरिमा और बिहार के स्वाभिमान की लड़ाई है.
रोहिणी आचार्य का भावुक पोस्ट
रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा, सभी बहन-बेटियां अपना घर-परिवार देखें, अपने माता-पिता की परवाह किए बिना अपने बच्चे, अपना काम, अपना ससुराल देखें, सिर्फ अपने बारे में सोचें. मुझसे तो ये बड़ा गुनाह हो गया कि मैंने अपने तीनों बच्चों, घर-परिवार को नहीं देखा, किसी से अनुमति नहीं ली और पिता को बचाने का निर्णय लिया.
रोहिणी ने अपनी पोस्ट में लिखा, कल मुझे गालियों के साथ बोला गया कि मैं गंदी हूं और मैंने अपने पिता को अपनी गंदी किडनी लगवा दी, करोड़ों रुपये लिए, टिकट लिया तब लगवाई गंदी किडनी. उन्हें इस बात का भी तंज सुनना पड़ा कि किडनी लगवाने के बदले सौदेबाज़ी की गई. एक शादीशुदा बेटी के त्याग को 'आज की राजनीति ने गलत तरीके से पेश कर दिया.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/sports/south-africa-beat-india-by-30-runs-in-the-first-test/97803