प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

'बिहार में जिस तरह से हत्या ,पलायन ,बेरोजगारी..',

'बिहार में जिस तरह से हत्या ,पलायन ,बेरोजगारी..', तेजप्रताप यादव का बयान

Tej Pratap Yadav : तेजप्रताप यादव ने आगे कहा, अभी फिलहाल हम महुआ जा रहे हैं और छठ के बाद हम पूरे बिहार का दौरा करेंगे. महुआ में मेरा मुकाबला किसी से नहीं है...

बिहार में जिस तरह से हत्या पलायन बेरोजगारी तेजप्रताप यादव का बयान

'बिहार में जिस तरह से हत्या ,पलायन ,बेरोजगारी..', तेजप्रताप यादव का बयान |

Tej Pratap Yadav : तेजप्रताप यादव ने कहा, अभी फिलहाल हम महुआ जा रहे हैं और छठ के बाद हम पूरे बिहार का दौरा करेंगे. महुआ में मेरा मुकाबला किसी से नहीं है. तेजप्रताप यादव ने शुक्रवार को बयान दिया है. चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. 

उन्होंने कहा कि जनता हमारे साथ है. बिहार में जिस तरह से हत्या ,पलायन ,बेरोजगारी है, वही मुद्दा रहने वाला है. अखिलेश यादव आएं या कोई और आए हम अपने आप में समर्थ हैं, हम अपने आप में स्टार प्रचारक हैं. हम अपने आप में ब्रांड हैं. ये कौन आदमी है? किसका आप लोग नाम ले रहे हैं? किस आदमी का नाम ले रहे हैं? फालतू बात करते हैं.

तेजप्रताप यादव ने कहा कि उनको मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया गया है. उसमें हम क्या करें? पीएम नरेंद्र मोदी के जंगलराज वाले बयान को लेकर उन्होंने कहा, मोदी जी जो जंगलराज-जंगलराज कह रहे हैं, अभी कौनसा मंगलराज है. अभी तो महाजंगलराज है. हमारी दुश्मनी किसी से नहीं है. हम किसी को अपना दुश्मन नहीं मानते हैं. कोई हमें दुश्मन मान ले. ये उनका मामला हो सकता है. हम मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जा रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 तारीख को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे.  

दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/national-conference-won-3-out-of-4-rajya-sabha-seats-in-jammu-and-kashmir/95268

Related to this topic: