प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम

तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया कहा..

तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'NDA के लोगों को 'सॉरी पत्र' लाना चाहिए'

Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. हम हैरान हैं कि 40 वाहनों का काफिला हथियारों के साथ लैस कैसे घूम सकता है?..

तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया कहा - nda के लोगों को सॉरी पत्र लाना चाहिए

तेजस्वी यादव ने दी प्रतिक्रिया, कहा - 'NDA के लोगों को 'सॉरी पत्र' लाना चाहिए' |

Bihar Election 2025 : तेजस्वी यादव ने कहा कि NDA के लोगों को 'सॉरी पत्र' लाना चाहिए और बिहार की जनता से सॉरी बोलना चाहिए कि 20 साल राज करने के बाद भी सबसे गरीब राज्य बिहार है. एनडीए के घोषणापत्र पर तेजस्वी यादव ने प्रतिक्रिया दी. 

उन्होंने कहा कि अब तक क्या कार्रवाई की गई है? चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए कि यह कैसे हुआ? कोई कारखाने नहीं हैं, कोई निवेश नहीं, हर क्षेत्र में यह सरकार विफल रही, इसलिए उन्हें 'सॉरी पत्र' लाना चाहिए था.

>http://

'वे हर चीज की नकल करते हैं'

तेजस्वी यादव ने कहा कि वे हर चीज की नकल करते हैं. वे कहते हैं कि वे एक करोड़ नौकरियाँ देंगे. वे मुझसे पूछते हैं कि मैं नौकरियां कहां से पैदा करूंगा? उन्हें बताना चाहिए कि वे यह कहाँ से करेंगे? लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं होनी चाहिए. हम हैरान हैं कि 40 वाहनों का काफिला हथियारों के साथ लैस कैसे घूम सकता है? चुनाव आयोग क्या कर रहा है? प्रशासन क्या कर रहा है? 

6 और 11 नवंबर को वोटिंग

चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है. 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी. दो चरणों में चुनाव होंगे, पहले चरण में 18 जिलों के 121 सीटों पर होगी. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. दूसरे चरण में 20 जिलों के 122 सीटों पर होगी. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/india-us-ten-year-defense-agreement-signed-by-rajnath-singh-and-us-secretary/96023

Related to this topic: