प्राइम न्यूज़ – एक कसम, राष्ट्र प्रथम
Breaking News

तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल पर क्या कहा?

'भाजपा और NDA के...', जानें राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल पर क्या कहा?

Bihar Election Exit Poll : तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की जो रणनीति है. आप और बिहार के सभी लोग जानते हैं. सर्वे चलाया गया है और पूरा प्रयास किया जाएगा..

भाजपा और nda के जानें राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल पर क्या कहा

'भाजपा और NDA के...', जानें राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने एग्जिट पोल पर क्या कहा? |

Bihar Election Exit Poll : तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि प्रशासन के लोगों पर दबाव डालने की जो रणनीति है. आप और बिहार के सभी लोग जानते हैं. सर्वे चलाया गया है और पूरा प्रयास किया जाएगा कि काउंटिंग को धीमा किया जाए. मतगणना की पूरी प्रक्रिया को धीमा करवाया जाएगा. वे एग्जिट पोल पर बोल रहे थे.

उन्होंने कहा कि जहां बम ब्लास्ट और अन्य घटनाएं हुई हैं, वहां कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी, लेकिन लोकतंत्र की हत्या के लिए ये लोग सेना से बिहार के सभी जिलों में फ्लैग मार्च तक करवाएंगे ताकि लोगों में दहशत पैदा हो सके. महागठबंधन भारी जीत दर्ज करने जा रहा है.

Bihar Elections के एग्जिट पोल पर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, 2020 की अगर तुलना इस बार से की जाए तो 72 लाख लोगों ने ज्यादा मतदान किया है. यह काफी बड़ा आंकड़ा है. हर विधानसभा में वोट पड़े हैं. यह मत बदलाव के लिए पड़े हैं. सरकार बदलने जा रही है.

'वे लोग बौखलाहट में हैं और बेचैन हैं'

Bihar Election 2025 के एग्जिट पोल पर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, हमने पहले भी कहा था कि 14 तारीख को नतीजे होंगे और 18 को शपथ ग्रहण होगा. यह निश्चित तौर पर होने जा रहा है. भाजपा और NDA के पसीने छूट रहे हैं. वे लोग बौखलाहट में हैं और बेचैन हैं. कल वोटिंग के दौरान लोग बड़ी कतारों में खड़े थे. लोग खड़े रहे और एग्जिट पोल आता है यानी मतदान अभी खत्म नहीं हुआ कि एग्जिट पोल आ गया. 

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि इस तरह के सर्वे को लेकर हम न किसी खुशफहमी में रहते हैं और न ही गलत फहमी में रहते हैं. ये सर्वे केवल मनोवैज्ञानिक तौर पर जितने भी अधिकारी चुनाव में लगे हुए हैं, उनके दबाव में लाया गया है.

राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने कहा, चुनाव का मतदान खत्म हो चुका है. दो चरण में ये चुनाव हुआ. हम सबसे पहले महागठबंधन के सभी नेताओं को सारे कार्यकर्ताओं को और सभी बिहार की जनता को दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं कि इस लोकतंत्र के पर्व में बिहार की जनता ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है. चुनाव खत्म होने के बाद सभी लोगों से हमने जो प्रतिक्रिया ली, जो हमें सूचना मिली वे बेहद सकारात्मक है. 1995 से भी बेहतर प्रतिक्रिया हमें देखने को मिली है. सभी लोगों ने भारी मतदान करके इस सरकार के खिलाफ वोट किया है और इस बार बदलाव होने जा रहा है. कहीं भी कोई गुंजाइश नहीं रह गई है.

14 तारीख को मतगणना

पहले चरण के लिए 18 जिलों के 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है. इसमें गोपालगंज, सीवान, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, भोजपुर, बक्सर शामिल है. कल दूसरे चरण के लिए  20 जिलों के 122 सीटों पर वोटिंग हो गई. इसमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी, चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, सुपौल, मधुबनी, अररिया, कशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास शामिल है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/delhi-red-fort-blast-new-cctv-footage-of-the-delhi-blast-has-surfaced/97363
 

Related to this topic: